डिलीवरी के बाद चेहरे और बॉडी का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। डिलीवरी के बाद हम सभी लेडीस की जिंदगी में काफी बदलाव आता है। डिलीवरी होने के बाद महिलाएं खुद पर कम और बेबी पर ज्यादा ध्यान देने लगती है। ऐसा होना भी आम बात है। क्योंकि मां बना हर लेडीस का सपना होता है, तो जाहिर सी बात है। मां बनने के बाद बच्चे की देखभाल भी करना होगा। डिलीवरी के समय लेडीज अलग-अलग कंडीशन से गुजरती हैं।

प्रेग्नेंट होने के बाद हमारा डेली लाइफ का रूटीन अलग हो जाता है। हमें खुद का ध्यान रखने के साथ-साथ आने वाले बच्चे का ध्यान रखना होता है। मां बनने के साथ हमें बहुत सारी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना पड़ता है। डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ-साथ अपना भी केयर करना जरूरी है। डिलीवरी के बाद वजन बढ़ना, लटकता पेट आदि समस्याओं से महिला परेशान रहती हैं। वे चाहकर भी मनचाही बॉडी या फिगर को शेप में नहीं ला पाती हैं। या शेप में लाने के लिए उन्हें काफी सारी मेहनत करनी पड़ती है।

कुछ ऐसी ही बातें, जिसे अपनाकर आप डिलीवरी के बाद भी सुंदर और आकर्षक दिख सकती हैं। वह भी अपनी बेबी का देखभाल करते हुए। आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। हमने कुछ टिप्स और घरेलू उपायों के बारे में बताया है। जिससे प्रसव पीड़ा से गुजरने के बाद महिलाएं चेहरे और बॉडी का देखभाल आसानी से कर सकती हैं।

सबसे पहले बात करते हैं चेहरे की ….

डिलीवरी के बाद चेहरे की देखभाल कैसे करें

डिलीवरी के बाद महिलाओं के स्किन में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। ये बदलाव हार्मोन स्तर के कम ज्यादा होने के कारण आता है। यहां मैं चेहरे की उन परेशानियों के बारे में जानकारी लेकर आई हू जो प्रसव के बाद लगभग सभी लेडीज को झेलनी पड़ती है। त्वचा की समस्याओं के साथ उसके समाधान को भी जानेंगे।

  1. चेहरे पर पिगमेंटेशन हो जाना।
  2. पिंपल्स और एक्ने की समस्या।
  3. चेहरे की नेचुरल ग्लो खत्म हो जाना।
  4. आंखों का सूजन और डार्क सर्कल्स की समस्या।
  5. होठों का ड्राई होना और काला पड़ जाना।
  6. चेहरे पर दाग धब्बे होना।
  7. त्वचा में झुर्रि और फाइन लाइंस का हो जाना।

1. चेहरे पर पिगमेंटेशन हो जाना

डिलीवरी के बाद चेहरे में पिग्मेंटेशन होना कोई बड़ी बात तो नहीं लेकिन चिंता का विषय जरूर बन जाता है। प्रसव होने के बाद से लेकर बच्चे के जन्म होने के कुछ दिनों बाद तक बॉडी और चेहरे में काफी सारे बदलाव के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम भी आती हैं। जिनमें से एक है चेहरे की पिग्मेंटेशन।

  • पिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने और बचने के लिए स्किन का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए।
  • पके पपीते या खीरे के टुकड़े को लेकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें।
  • मसाज करने के बाद चेहरे को नार्मल पानी से वाश करें।
  • ऐसा रोज सुबह और शाम दोनो टाइम नियमित रूप से करें।
  • चेहरे पर माॅइस्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें।
  • कच्चे दूध से चेहरे को नियमित रूप से सफाई करें। कच्चा दूध नेचुरल क्लींजर का काम करता है।

बताए गए इस टिप्स से बहुत जल्दी पिग्मेंटेशन से छुटकारा मिल सकता है। पपीते और खीरे के इस्तेमाल से स्किन में ठंडक भी बनी रहेगी और आपकी स्किन फ्रेश फील करेगी।

2. पिंपल्स और एक्ने की समस्या

चेहरे में पिंपल और एक्ने की समस्या का कारण चेहरे की गंदगी भी हो सकती हैं। यह समस्या दो तीन दिनों में ठीक हो जाती है तो अच्छी बात है लेकिन अगर ज्यादा समय से रह रही है तो इसका समाधान जरूरी हो जाता है।

  • सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश या क्लींजर से सुबह और शाम साफ करें।
  • आजकल बाजार में पिंपल्स और एक्ने स्किन वालों के लिए फेस वाश भी आते हैं। आप उन्हें इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • चेहरे पर हरी नीम की पत्तियों का पेस्ट अप्लाई करें इससे मुहांसे से जल्द राहत मिलेगी। इस नीम फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
  • बर्फ के टुकड़े से चेहरे पर मसाज करें इससे भी एक्ने बहुत जल्द खत्म हो जाते हैं।
  • पिंपल्स वाले स्किन पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
  • नीम और बर्फ एक्ने के लिए असरदार होते हैं। यकिनन कुछ टाइम में ही मुंहासे से छुटकारा मिल जाएगी। नीम में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं।

3. चेहरे की नेचुरल ग्लो खत्म हो जाना

डिलीवरी के बाद मानसिक और शारीरिक थकावट हो जाती है। किसी-किसी महिला को रात तक जगने और नींद ना आने की समस्या भी होती है जिसका सीधा असर स्किन पर होता है।

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • पूरी नींद लेने की कोशिश करें।
  • डाइट में फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।
  • चेहरे को हमेशा साफ रखें इसके लिए सप्ताह में दो से तिन दिन चेहरे पर भाप लें।
  • नहाने से पहले या रात में बेसन, हल्दी और दही से बना फेस पैक लगाएं।
  • इससे कुछ ही दिनों में खोया हुआ ग्लो वापस आ जाएगा।

4. आंखों का सूजन और डार्क सर्कल्स की समस्या

आंखों का सूजन और डार्क सर्कल्स की समस्या खराब लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है। इससे बचने के लिए खूब सारा पानी, अच्छी नींद और स्ट्रेस ना लेना इन सब बातों का ख्याल रखना चाहिए।

  • एक अच्छी आई क्रीम को रात में सोने से पहले आंखों पर लगाएं।
  • हल्दी में टमाटर के रस को मिक्स कर के काले आंखों के आसपास लगाएं। इससे सूजन से राहत के साथ ज्यादा डार्क सर्कल्स भी कम होने लगेंगा।
  • इस आई मास्क को हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं।
  • आंखों के आसपास बर्फ से मसाज करें। सूजी आंखें और आंखों के काले घेरे से छुटकारा मिलेगा।

5. होठों का ड्राई होना और काला पड़ जाना

होठों पर रूखा होना, शरीर में पानी और विटामिन की कमी की ओर इशारा करता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें। और विटामिन की पूर्ति के लिए फल और सब्जियों का नियमित रूप से सेवन करें।

  • रूखे और काले होठों को ठीक करने के लिए चीनी से होठों की स्क्रब करें।
  • हर्बल लिप बाम का यूज़ करें। हमेशा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें।
  • रात में सोने से पहले नारियल तेल या कैस्टर ऑयल से होठों की मसाज करें और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • कुछ ही हफ्तों में काले और ड्राई होंठों से छुटकारा मिल जाएगी।

6. चेहरे पर दाग धब्बे होना

प्रेगनेंसी के बाद चेहरे की सफाई ना होने की वजह से दाग-धब्बे और मुहांसों की प्रॉब्लम होती है। इस समस्या का निवारण अगर तुरंत न किया जाए तो आगे चलकर काफी दिक्कतें आ सकती हैं।

  • सबसे पहले अपने चेहरे की गंदगी और आॅयल को साफ रखें इस स्किन में न रहने दें।
  • विटामिन सी फेस क्रीम और सीरम का इस्तेमाल करें।
  • टमाटर के पेस्ट से चेहरे की मसाज करें और फिर 15 मिनट बाद फेस धो लें।
  • एलोवेरा से बना फेस पैक या बेसन से बना फेस पैक को हफ्ते में कम से कम 2 दिन इस्तेमाल करें।

7. त्वचा में झुर्रि और फाइन लाइंस का हो जाना

मां बनने के बाद झुरियों और फाइन लाइंस की समस्या तो बढ़ती ही जाती है। आप इसे बिल्कुल अनदेखा ना करें क्योंकि इसके वजह से समय से पहले ही बुढ़ापा नजर आने लगता है। झुर्रियों को मिटाने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकती है।

  • अपने आहार में विटामिन सी युक्त फल और सब्जियों को शामिल करें।
  • चेहरे पर रिंकल्स क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • चेहरे के झुर्रियों लिए कच्चा दूध और मसूर दाल से बना फेस पैक काफी इफेक्टिव होता है इसका इस्तेमाल जरूर करें।
  • कच्चे अंडे का सफेद भाग और नींबू को मिलाकर फेस पर 15 मिनट तक लगाए रखे उसके बाद चेहरे को नार्मल पानी से धो लें।

डिलीवरी के बाद स्किन की देखभाल करने के टिप्स

खूबसूरत दिखना तो हमारा हक होता है वह चाहे डिलीवरी के पहले हो या डिलीवरी के बाद। हमें डिलीवरी के तुरंत बाद ज्यादा केमिकल वाला प्रोडक्ट यूज नहीं करना चाहिए।

  1. आप सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉस या क्लींजर से साफ करें। इस प्रक्रिया को सुबह और रात दोनों समय अवश्य करें इससे आपके फेस पर धूल या गंदगी को जमने का मौका ही नहीं मिलेगा और आपका फेस ग्लो करेगा।
  2. अब बारी है स्क्रब की, आप चाहे तो होममेड स्क्रब यूज कर सकती हैं या कोई हर्बल स्क्रब भी लगा सकती है। ध्यान रहे कि आप स्क्रब को सप्ताह में एक से दो बार ही यूज करें।
  3. इसके बाद आप चेहरे पर टोनर या गुलाब जल का यूज करें। आप चाहे तो होममेड फेस पैक लगा ले, इससे आपके स्कीन खिल उठेंगी।
  4. अपने चेहरे के टाइप के अनुसार मॉसचराइजर या सिरम यूज करे। इसे प्रतिदिन फेस पर लगाएं।
  5. अगर आपको अचानक कभी घर से बाहर जाना पड़ जाए तो आप अपने चेहरे पर फेस क्रीम लगा ले।
  6. डिलीवरी के टाइम बहुत सारी लेडीस को डार्क सर्कल्स, रिंकलस आदि की समस्या हो जाती हैं। तो आप एक अच्छा सा आई क्रीम को अपने आंखों के आसपास लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए सुबह और रात दोनों समय आई क्रीम का इस्तेमाल करें।
  7. घर पर हर रोज लिपस्टिक अप्लाई करना सही नहीं होता है इससे आपके होठों का रंग डार्क हो सकता है। आप कोई भी अच्छा लिप बाम प्रतिदिन अपने लिप्स पर अप्लाई करें।
  8. होठों को भी सप्ताह में एक से दो बार स्क्रब करें इससे आपके होंठ ब्राइट होंगे। इसके लिए आप होममेड लिप स्क्रब यूज करें।
  9. आप रात को अपने चेहरे पर नाइट क्रीम या मॉसचराइजर इस्तेमाल करना न भूले।
  10. हफ्ते में पूरे चेहरे को दो से तीन बार नारियल तेल से मसाज करें फिर 15 से 20 मिनट के लिए फेस को ऐसे ही छोड़ दें उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आपका चेहरा कुछ ही दिनों में चमकदार हो जाएगा।

इन सभी टिप्स को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में खिलता हुआ चेहरा पा सकती हैं।

डिलीवरी के बाद बालों की देखभाल करने के टिप्स

प्रेगनेंसी के बाद जो सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिलती है वो है बालों का टूटना। इसका कारण है हार्मोन का कम ज्यादा होना और बॉडी का अनॉर्मल होना। डिलीवरी के बाद स्किन और बॉडी के साथ-साथ बालों का भी ध्यान रखना चाहिए, तो आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद बालों की देखभाल करने के टिप्स।

  1. बालों को हमेशा चोटी करके रखें। खुले बाल उलझ कर और ज्यादा टूटने लगते हैं।
  2. हफ्ते में दो बार शैंपू अवश्य करें। शैंपू करने से पहले बालों में ऑयल से चंम्पी करना न भूलें।
  3. चंम्पी करने के लिए ऑलिव ऑयल या बदाम का तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो बालों को टूटने से रोकता है और मजबूत बनाता है।
  4. बालों में तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे बाल टूटने का कम चांस रहता है।
  5. हफ्ते में एक बार केले और अंडे से तैयार हेयर मास्क जरूर लगाएं।
  6. एलोवेरा से बना हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं ये भी टूटते बालों के लिए फायदेमंद होता है।
  7. टूटते बालों को रोकने के लिए किसी अच्छे ब्रांड का हेयर फॉल शैंपू का इस्तेमाल करें।
  8. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो नारियल तेल में प्याज का रस को मिक्स करके रात में लगा लें और फिर सुबह बाल धो लें। इससे कुछ ही दिनों में राहत मिल जाएगी।
  9. टूटते बालों में केमिकल्स वाले प्रोडक्ट और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से बचे हैं। ये बालों को और ज्यादा कमजोर कर सकते हैं।
  10. बालों की लंबाई को छोटे करवा लें, इससे बाल कम टूटेंगे और हेयर केयर करने में भी आसानी होगी।
  11. इन सभी टिप्स के अलावा डाइट का खास ध्यान रखें। संतुलित और एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त डाइट का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

डिलीवरी के बाद बॉडी का देखभाल करने के टिप्स

डिलीवरी के बाद ज्यादा वजन होना सभी महिलाओं के लिए परेशान करने वाली बात है। ऐसा लगभग सभी लेडीज के साथ होता है। बेबी को जन्म देने के बाद हमें अपने बॉडी और बढ़े हुए वजन पर ध्यान देना चाहिए। लेडीज की चाह हमेशा से ही होती है, कि उनका शरीर सुडौल और फिट देखें। तो आइए, आपकी परेशानी हल करने का कुछ टिप्स लाए हैं, आपके लिए।

  1. सुबह उठकर आपको सबसे पहले गुनगुना पानी या कोई भी वेट लॉस ड्रिंक पीना चाहिए। आप चाहे तो ग्रीन टी भी पी सकती है। फ्रेश होने के बाद आप अंकुरित अनाज या ड्राई फ्रूटस का सेवन करें। (यहां जाने – सुबह का जादूई ड्रिंक्स)
  2. नाश्ते में हल्की चीज जैसे- दलिया, ओट्स, कॉर्न फ्लेक्स लें। अगर आपको रोटी खाना है, तो एक या दो से ज्यादा रोटी एक बार में ना खाएं।
  3. आप अपने खाने के लिए डेली रूटीन में सैलेड, हरा सब्जी, फल, जूस, सूप आदि जरूर शामिल करें। एक अच्छी बॉडी और हेल्थ के लिए यह सारे चीज जरूरी है।
  4. प्रतिदिन 3 से 4 लीटर तक पानी पिए। आप कोशिश करें, कि हमेशा थोड़े गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे आपका फैट जल्दी से बर्न होता है।
  5. डिलीवरी के कुछ दिन तक चावल और तेल मसाले से बिल्कुल दूर रहें। आप खाना खाने से पहले सॉलिड का सेवन करें इससे आप ओवर ईटिंग से बच जाएंगी।
  6. रात का भोजन 8:00 बजे तक कर ले। आपको खाना हल्का ही खाना चाहिए‌। डिलीवरी के टाइम आपकी बॉडी को काफी कुछ झेलना पड़ता है। तो आपको इसे रिकवर करने के लिए रोज रात में एक गिलास दूध पिए।
  7. आप खाने में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन का पूरा सेवन करें। वसा और कार्बोहाइड्रेट से दूरी बना लें क्योंकि यह फैट को और बढ़ावा देते हैं।

यहां जाने सिजेरियन डिलीवरी के बाद खुद का देखभाल कैसे करें

अब बात करते हैं कुछ एक्सरसाइज की…

व्यायाम (Exercise)

आप को फिट रहने के लिए खाना के साथ साथ योग और एक्सरसाइज भी जरूरी है। इससे अपने दीनचार्य में जरूर शामिल करें।

  1. सुबह उठकर आप मॉर्निंग वॉक करें यूको भी आप अपने दिनचर्या में शामिल करें
  2. वैसे तो बहुत सारी एक्सरसाइज है, करने के लिए। लेकिन डिलीवरी के बाद हार्ड एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। हमें अपनी बॉडी को नॉर्मल होने के लिए थोड़ा टाइम देना चाहिए।
  3. बहुत सारे आसान एक्सरसाइज हैं, जो आप अपने अनुसार चूज कर सकती हैं। लेकिन हार्ड एक्सरसाइज नहीं करनी है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है, कि आप कोई भी योगासन ना करें।
  4. आप अपने पूरे बॉडी में प्रतिदिन या एक दिन छोड़कर तेल मालिश करवाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। अगर गर्मी का मौसम है, तो ऑलिव ऑयल से मसाज करें। और अगर सर्दी का मौसम है, तो सरसों का तेल से मसाज करें।
  5. नींद लेने में कंजूसी बिल्कुल ना करें। आपको हमेशा 6 से 8 घंटे तक सोना चाहिए। नींद पूरा पूरा लेने से 5 से 10% तक बीमारी तो ऐसे ही दूर हो जाती है।

यहां जानेपीरियड के दर्द को कम करने का घरेलू उपाय

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.