क्या आपको पता है घरेलू फेस पैक से आप अपने चेहरे की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। हमारी किचन में कई सारी ऐसी चीजें उपलब्ध होती है, जिससे हम घर पर ही आसानी से होममेड फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

हर कोई निखरी और गोरी स्किन चाहता है। वह महिला हो, या कोई टीेनेजर। वैसे तो बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट आते हैं। जो आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाने का दावा करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है, कि कोई प्रोडक्ट हमारी स्किन पर सूट नहीं भी करता है। त्वचा में जलन, खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है। आप कुछ घरेलू फेस पैक से इन सब परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप अपनी स्किन को कैसे यंग और सुंदर बना सकते हैं।

यहां जाने – घर पर आसानी से मेकअप कैसे करें

होममेड फेस पैक लगाने के तरीके

1. बेसन और दही फेस पैक

दही और बेसन आपकी त्वचा के लिए वरदान होता है। यह एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। और आपके चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। आप अपने चेहरे पर जल्दी निखार लाना चाहती हैं, तो दही और बेसन का फेस पैक लगाएं। इसके लिए आप एक बड़े चम्मच बेसन ले,और दो चम्मच दही ले। फिर इन दोनों को अच्छे से मिला दे। और चेहरे पर लगाइए, जब यह अच्छी तरह से सूख जाए। तो हल्का गर्म पानी से इसे धो लीजिए। फिर अपने चेहरे के टाइप के अनुसार मॉसचराइजर लगा लीजिए।

2. मसूर दाल और शहद का फेस पैक

अगर आपको डेड स्कीन का प्रॉब्लम है तो यह पैक आपके बड़े काम का है। आपकी स्किन ड्राई है, तो आप मसूर दाल में शहद मिलाकर जरूर लगाएं। इससे आपके स्कीन मुलायम और यंग नजर आएगी। फेस पैक बनाने के लिए आप दो चम्मच मसूर दाल का पाउडर और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट रखने के बाद इसे सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी मुरझाई और मृत स्किन निकल जाएगी।

3. शहद और नींबू का फेस पैक

यह तो हम सभी जानते हैं। कि शहद और नींबू गुणों से भरपूर होते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा पाया जाता है। और नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को आपस में मिक्स करके चेहरे पर लगाइए। 10 मिनट बाद चेहरा धो लीजिए। इससे चेहरा ग्लो करता है। और एक अलग ही निखार आता है। आप इस सप्ताह में दो से तीन बार यूज कर सकती हैं।

4. चावल से मिलेगी गोरी त्वचा

इस पैक बनाने के लिए दो चम्मच चावल और उसे 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। जब चावल अच्छे से फूल जाए। तब उसमें कच्चा दूध तीन-चार चम्मच डालकर हल्का दर्ददरा पिस ले। अब इसे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस पैक को आप सप्ताह में तीन से चार दिन तक लगाएं। फर्क आपको कुछ दिनों में देखने को मिल जाएगा।

5. चावल का आटा और दही फेस पैक

चावल चेहरे पर वाइट एजेंट का काम करता है। इसमें अमीनो एसिड और विटामिंस होते हैं। स्किन को गंदगी से बचाता है। पैक बनाने के लिए चावल को पीस ले। ध्यान रहे चावल ना ज्यादा महीन, ना ज्यादा दर्ददरा हो। फिर उसमे तीन चम्मच दही को अच्छे से मिला ले और चेहरे पर लगाये।और इसे सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे सप्ताह में दो से तीन बार अवश्य लगाएं। यह पैक आपको सन टैन से बचाएगा। और चेहरे की रंगत को भी साफ करेगा।

6. केले से मिलेगी निखरी त्वचा

हम में से बहुत सारे लोग अपनी तैलीय त्वचा से परेशान रहते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में। आपको भी राहत चाहिए। ऑयली स्किन से तो यह पैक आप जरूर ट्राई कीजिए। इसके लिए आप आधा केला ले। उसे अच्छे से मैस कर ले। उसमें एक छोटा चम्मच शहद डालें। फिर थोड़ा सा खट्टा क्रीम मिलाएं। अच्छे से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। सूखने के बाद आप इसे गुनगुने पानी से धो लें। इससे आप की स्कीन हाइड्रेंट और आकर्षक दिखेगी। आप इसे जब चाहे इस्तेमाल कर सकती हैं।

7. ग्रीन टी फेस पैक

  • ग्रीन टी पाउडर
  • मुल्तानी मिट्टी
  • दही
  • शहद

कैसे लगाएं

  • अपने चेहरे को फेसवास या क्लींजर से साफ कर ले।
  • एक बाउल में इन सभी को मिलाकर बेस्ट बना ले।
  • पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें।
  • 15 मिनट बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें।
  • ऑयली स्किन वाले इससे बिना सोचे यूज करें। ड्राई स्किन वाले भी यूज कर सकते हैं।
  • आप इससे हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।

इसके फायदे

ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ चेहरे के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह चेहरे के रोम छिद्र को कम करता है। और फेस क्लीन करता है। चेहरे को नमी देता है। इस पैक को लगाने से हमें अपने चेहरे पर कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलता है। आपके चेहरे में होने वाले पिंपल्स को रोकता है। साफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। चेहरे के अतिरिक्त अॉयल को कंट्रोल करता है।

8. दही और हनी का फेस पैक

  • दही
  • शहद
  • गुलाब जल (रोज वाटर)

कैसे लगाएं

  • चेहरे को क्लीन कर ले।
  • दही, शहद और गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करें। और पेस्ट बना ले।
  • चेहरे पर अप्लाई करने के 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • इस पैक को आप सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं।
  • इससे नॉर्मल, ऑयली और ड्राई स्किन वाले यूज कर सकते हैं।

इसके फायदे

दही सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं यह बालों तथा चेहरे के लिए भी फायदेमंद है। इस में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड चेहरे की बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इस पैक को लगाने से चेहरे में नमी का स्तर बना रहता है और त्वचा मे लचीलापन आता है। सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले सन बर्न की समस्या से भी राहत दिलाता है। चेहरे के रंग को निखारता है। और मुहांसों से होने वाले दाग-धब्बों को मिटाता है। चेहरे में होने वाले महीन रेखाओं को भी कम करता है।

9. ओट्स फेस पैक

  • ओट्स
  • दही
  • नींबू
  • शहद

कैसे लगाएं

  • फेस को क्लीन कर ले।
  • इन सभी को आपस में मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
  • चेहरे पर अप्लाई करने के बाद इस से 15 मिनट तक रखें।
  • जब यह सूख जाए तो फेस को सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • इससे आप हफ्ते में दो से तीन बार यूज करें।
  • यह तैलीय और नॉर्मल स्किन के लिए है।

इसके फायदे

ओट्स सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण मृत त्वचा को हटाने में मदद करते हैं। और उसे दोबारा से नये जैसा बनाए रखते हैं। कुछ दिनों में आपका फेस चमकदार और मुलायम हो जाएगा। त्वचा में उत्पन्न होने वाले अतिरिक्त तेल को रोकता है। और गंदगी को साफ करके उससे ग्लोइंग और सुंदर बनाता है।

10. नीम फेस पैक

  • नीम का पत्ती (सुखा या फ्रेश)
  • हल्दी
  • रोज वाटर

कैसे लगाएं

  • चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
  • नीम के पत्ती का पाउडर या पेस्ट बना लें।
  • इन सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • फेस पर अप्लाई करने के 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • इसे हफ्ते में दो से तीन बार यूज करें।
  • ऐसी कोई भी स्किन टाइप वाले यूज कर सकते हैं।
  • या पैक ऑयली और पिंपल्स वाले चेहरे के लिए बेस्ट है।

इसके फायदे

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा के लिए फायदे का काम करते हैं। नीम का इस्तेमाल सिर्फ औषधि बनाने में ही नहीं, बल्कि स्किन केयर प्रोडक्ट में भी होता है। इसे चेहरे पर लगाने से हमें पिंपल्स और दाग धब्बे से आराम मिलता है। यह फेस से निकलने वाले अतिरिक्त तेल को रोकता है। झुर्रियों को कम करता है, और चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

11. बेसन और एलोवेरा का फेस पैक

  • बेसन
  • टमाटर
  • एलोवेरा जेल

कैसे यूज़ करें

  • सबसे पहले चेहरे की गंदगी को साफ करें।
  • बेसन, टमाटर और एलोवेरा जेल का पेस्ट तैयार करें।
  • पेस्ट को अप्लाई करने के बाद 20 मिनट के लिए उसे छोड़ दें।
  • 20 मिनट बाद उसको ठंडे पानी से साफ कर लें।
  • सप्ताह में दो से तीन बार यूज करें।
  • यह ऑयली फेस के लिए काफी अच्छा है।

फायदे जो आपको जानने चाहिए

टमाटर सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी अच्छा है। अगर आपका चेहरा तैलीय है या पिंपल्स वाले हैं, तो आप इसे जरूर इस्तेमाल करें। चेहरे पर होने वाले सनटैन को दूर करता है। झुरियों और दाग धब्बों को कम करता है। रोम छिद्र की समस्या से निजात दिलाता है। आपके चेहरे की रंगत को नेचुरल तरीके से ठीक करता है। टमाटर को एक नेचुरल ब्लीच की तरह भी यूज कर सकते हैं

12. अंडा और नींबू का फेस पैक

  • अंडा
  • शहद
  • नींबू

कैसे यूज़ करें

  • अंडे का सफेद भाग, शहद और नींबू के रस को पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब सुख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इसे सप्ताह में एक से दो बार लगा सकते हैं।
  • इसे ऑयली स्किन वाले इस्तेमाल करें।

इसके फायदे

आजकल के बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारी स्कीन डल हो जाती है। और फेस पर से ग्लो भी चला जाता हैं। यह पैक आपको बहुत सारी परेशानियों से निजात दिला सकता है। अंडा हमारे चेहरे के दाग धब्बों को हटाता है। यह चेहरे के कालेपन को दूर करता है। फाइन लाइंस, मुहांसों को खत्म करता है। अगर आपको नाक या चेहरे पर ब्लैकहेड्स समस्या है तो यह उससे भी दूर करता है। और त्वचा में कसाव लाता है।

13. खीरा और हल्दी का फेस पैक

  • खीरा
  • हल्दी
  • नींबू

कैसे यूज़ करें

  • सबसे पहले अपना फेस साफ करें।
  • खीरे का छिलका उतार कर पेस्ट बना लें।
  • खीरे के पेस्ट में हल्दी और नींबू मिलाए।
  • इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे।
  • फिर ठंडे पानी से अपना फेस साफ कर लें।
  • हफ्ते में इसे दो से तीन बार यूज करें।
  • ऑयली स्किन वालों के लिए यह बेस्ट है।

इसके फायदे

खीरा सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि सौंदर्य को निखारने का भी काम करता है। चेहरे में नमी को बनाए रखता है। और फेस से निकलने वाले तेल को कंट्रोल करता है। आंखों के डार्क एरिया के लिए भी इसका यूज किया जाता है। खीरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी अन्य एंटीऑक्सीडेंट की वजह से यह हमारे फेस के लिए वरदान है। फेस में होने वाले जिद्दी एक्ने को रोकता है। सन बर्न की समस्या से छुटकारा दिलाता है। हल्दी में एंटी सेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। जो चेहरे की किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाता है।

14. पपीते का फेस पैक

  • पपीता पक्का हुआ
  • मुल्तानी मिट्टी
  • पके हुए केले

कैसे यूज़ करें

  • पपीते का छिलका उतार कर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
  • पपीते का पेस्ट मुल्तानी मिट्टी और पके हुए केले को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • इसी हफ्ते में दो से तीन बार यूज करें।
  • नॉर्मल स्किन और ऑयली स्किन वाले इस्तेमाल करें।
  • सेंसिटिव स्किन वालों को कुछ परेशानी हो सकता है।

इसके फायदे

पपीता वजन कम करने के साथ-साथ हमारे चेहरे को भी फायदे पहुंचाने का काम करता है। यह हमें आसानी से कहीं भी मिल जाता है। इस में पाए जाने वाला विटामिन ए, और पापेन नामक एंजाइम चेहरे के लिए काफी अच्छा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन सी, और विटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट चेहरे में जमी गंदगी को साफ करते हैं। और उसे निखारते हैं। यह रिंकल और झुर्रियों को रोक कर दाग धब्बों को हटाता है, और चेहरे में चमक और लचीलापन लाता है। आपको रोम छिद्र की समस्या है, तो यह उससे भी कम करता है। यानी पपीता हमारे यह सौंदर्य का खजाना भी है।

15. आलू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

  • आलू
  • रोज वाटर
  • मुल्तानी मिट्टी
  • चंदन पाउडर

कैसे यूज़ करें

  • आलू के छिलके उतारकर उसका पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट तक रखें। जब ये सूख जाए। तो फिर ठंडे पानी से फेस धो लें।
  • सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।
  • यह पैक ऑयली स्किन वालों के लिए हैं।

इसके फायदे

आलू एक सब्जी होने के साथ ही सौंदर्य को निखारने के लिए भी काम आता है। आलू तो सबके घर में आसानी से मिल जाता है, तो हमें अपने ब्यूटी के लिए यूज करने में नहीं सोचना चाहिए। आलू एक साथ कई ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर कर सकता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारे चेहरे में ऑक्सीजन के लेवल को मेंटेन रखता है। इसमें कॉपर और जिंक भी मौजूद है, जो चेहरे पर होने वाले ठीक करता है, और उससे दोबारा आने से रोकता हैं। यह एक तरह का नेचुरल क्लींजर भी है, जो चेहरे को साफ करता है। रंगत को निखारता है। इसे लगाने से दाग धब्बे, कील मुंहासे, सनबर्न की समस्या कम होती हैं। अगर आपका चेहरा डल और काला पड़ गया है, तो यह उससे भी ठीक करता है।

16. चॉकलेट का फेस पैक

  • कोको पाउडर
  • शहद
  • दही

कैसे यूज़ करें

  • कोको पाउडर, दही और शहद का पेस्ट तैयार करें।
  • पेस्ट को कुछ देर के लिए रख दें। जब यह गाढ़ा हो जाए, तब इसे अप्लाई करें।
  • चेहरे पर इसे 15 से 20 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 
  • हफ्ते में इसे दो से तीन बार यूज करें।
  • इसे सभी स्किन टाइप वाले लगा सकते हैं।

इसके फायदे

चॉकलेट को सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि ब्युटी को और ज्यादा संवारने के काम आता है। हमारी त्वचा के लिए चॉकलेट वाले ब्यूटी प्रोडक्ट काफी अच्छा माना जाता है। चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे को दाग-धब्बे और झुर्रियों से मुक्त करता है। त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है, और यंग लुक देता है। इसमें एंटी इन्फ्लैमेटरी मौजूद है, जो सूखी त्वचा के लिए बेस्ट है। नमी को बनाए रखता है। त्वचा को निखारता है, और कसाव लाता है। सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले सनबर्न को हटाता है।

चेहरे पर फेस पैक लगाने के फायदे

चमकदार और हेल्दी स्किन हम सभी लोग चाहते हैं, इसके लिए काफी कुछ करते भी हैं इनमें से एक है। चेहरे पर फेस पैक का इस्तेमाल करना तो आइए जानते हैं, इसके कौन-कौन से फायदे हैं।

  • फेस पैक लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है अगर चेहरे की स्किन ढीली पड़ गई है, तो यह उसमें कसाव लाता है।
  • अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे और सनबर्न जैसी समस्या हो जाए, तो आपको फेस पैक लगाने से काफी फायदे मिल सकता है। इन सभी दिक्कतों के लिए अलग-अलग तरह के फेस पैक होते हैं।
  • ज्यादा उम्र की वजह से त्वचा में होने वाले झुर्रियों को ठीक करता है, और उम्र के हिसाब से आपकी स्कीन काफी यंग लगने लगती है।
  • फेस पैक से चेहरे के साथ-साथ आंखों को भी आराम मिलता है। पैक लगाने के बाद आंखें बंद करके उस पर खीरे को काटकर रखें। चेहरे के साथ-साथ आंखों का भी प्रॉब्लम दूर हो जाएगा।

फेस पैक लगाने के पहले और बाद में क्या करना चाहिए

कुछ गलतियां जो हम फेस पैक लगाने के दौरान करते हैं। जिसकी वजह से फायदे की जगह हमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन छोटी-छोटी गलतियों को हमें नजर अंदाज बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

  • जब आप फेस पैक लगाएं, तो शावर जरूर ले। इससे आपके चेहरे की पोर्स खुल जाते हैं, और फेस पैक अंदर जाकर चेहरे को अच्छे से निखारता है।
  • फेस पैक लगा कर बातचीत बिल्कुल ना करें। इससे आपकी त्वचा खींचती है, और झुर्रियां आने की संभावना बढ़ जाती है।
  • चेहरे पर फेस पैक ब्रश की सहायता से नहीं बल्कि अंगुलियों की सहायता से मसाज करते हुए लगाएं।
  • ध्यान रखें, आपका फेस पैक ज्यादा ना सूखने पाए। अगर यह सूख जाए तो पानी से गिला करके ही चेहरे को धोएं।
  • चेहरा धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का यूज़ करें।
  • अगर आपका फेस ऑयली है, तो पैक लगाने से पहले स्टीम जरूर ले। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाएंगे। चेहरा अंदर से ग्लो करने लगेगा।
  • चेहरे पर पैक लगाने के बाद मॉसचराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आपके चेहरे में ग्लो के साथ नमी भी बनी रहेगी।
  • किसी भी फेस पैक को हफ्ते में एक से दो बार यूज करें। इससे अपने आवश्यकता के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।

आइए जानते हैं किन कारणों की वजह से चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है।

चेहरे की चमक फीकी के पड़ने कारण

  1. चेहरे पर अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करना – चेहरे पर अधिक प्रोडक्ट यूज करने से नेचुरल ग्लो खत्म हो जाती है।
  2. रात में सोने के समय मेकअप रिमूव न करना – कई बार ऐसा होता है, कि रात में सोने से पहले हम मेकअप को उतारना जरूरी नहीं समझते जिससे सोते समय हमारी स्किन खुलकर सांस नहीं ले पाती हैं।
  3. पानी का सेवन न करना – पानी का सेवन करने से चेहरे की ब्यूटी बनी रहती है साथ ही चेहरे में चमक बरकरार रहती है।
  4. पूरी नींद न लेना – नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे स्किन पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमें कम से कम 6 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए।
  5. चेहरे पर गलत प्रोडक्ट का यूज करना – अपने चेहरे के टाइप के अनुसार ही प्रोडक्ट का चुनाव करें। गलत प्रोडक्ट का यूज करने से चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है।
  6. बार-बार चेहरे को हाथों से टच करना – हाथों से चेहरे को बार-बार टच करना। यह गलत आदत है इससे चेहरे में इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।
  7. चेहरे की गंदगी को अच्छे से साफ न करना – फेस वॉश से चेहरे को धो लेना ही चेहरे की सफाई नहीं होती। चेहरे की गंदगी को अंदर से साफ करना जरूरी होता है। कुछ दिनों के अंतराल पर फेस क्लीजिंग या स्क्रब करनी चाहिए।

यह सब छोटी छोटी आदतों को सुधार कर आप अपने चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग रख सकते हैं।

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं

महंगे प्रोडक्ट के साथ-साथ हमें अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि हम जो भी खाते हैं, उसका असर हमारे चेहरे पर भी होता है। तो आइए जानते हैं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए हमें किन किन चीजों का सेवन करनी चाहिए।

  1. विटामिन युक्त फल और हरी सब्जियां
  2. प्रोटीन, विटामिन ई और विटामिन ए युक्त आहार लेना चाहिए
  3. सूखे मेवे
  4. खूब सारा पानी पियें

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.