हमारे चेहरे की स्किन, बॉडी की बाकी स्किन से काफी संवेदनशील और नरम होती है। चेहरे की देखभाल के साथ-साथ हमें ऐसे प्रोडक्ट को यूज करना चाहिए, जो चेहरे की देखभाल तो करें ही साथ ही त्वचा को नुकसान ना पहुंचाएं। चेहरे पर सीरम लगाने के फायदे जब आप जानेंगे तभी तो आप अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल कर पाएंगे।

सीरम स्किन की गहराइयों में जाकर त्वचा की सारी समस्याओं से लड़कर चेहरे को जवां और आकर्षक बनाता है। सीरम में कई सारे ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और आकर्षक बनाने में सक्षम होते हैं।

फेस सीरम क्या होता है

कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि फेस सीरम क्या है? क्या फेस सीरम और फेस मॉइस्चराइजर एक ही है? जी नहीं, आज हम आपको बताएंगे कि असल में फेस सीरम क्या होता है। इसके क्या-क्या फायदे होते हैं।

सीरम भी एक तरह का मॉइस्चराइजर होता है। जो हल्का होने के कारण हमारी त्वचा उसे आसानी से सोख लेती है। यह हमारे त्वचा की जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत को पूरी करता है और उसे अंदर से चमकदार और चिकना बनाता है। रोम छिद्रों को भरने में सहायता करता है। चेहरे में हमेशा नमी बनाए रखता है।

यहां जाने
1. 7 बेस्ट फेस वाश ऑयली स्किन के लिए
2. 12 बेस्ट फेस स्क्रब ऑयली स्किन के लिए

आइए जानते है, ऐसे ही कुछ सीरम के बारे मे –

तैलीय और चमकदार चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस सीरम

  1. Biotique Bio Dandelion Visibly Ageless Serum
  2. The Body Avenue Facial Serum
  3. Plum Green Tea Skin Clarifying Concentrate

1. Biotique Bio Dandelion Visibly Ageless Serum

Biotique Bio Dandelion Visibly Ageless Serum

हम सभी जानते है कि बायोटिक एक हर्बल ब्रांड है। यह एक वाटर बेस सीरम है, जो हमारे त्वचा आसानी से मिल जाता है। यह चेहरे के रंग पर भी थोड़ा असर करता है।

  • इस इस सीरम में बदाम तेल, सूर्यमुखी का तेल, खमीर पाउडर, जायफल तेल, डंडेलियन के गुण और विटामिन ई है।
  • चेहरे के रोम छिद्र को काफी हद तक कम करता है।
  • सीरम को सभी स्किन टाइप वाले यूज कर सकते हैं।
  • यह तैलीय त्वचा और सूखे त्वचा के लिए काफी अच्छा सीरम है।
  • यह चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को ठीक करता है।
  • चेहरे की ढीली पड़ी हुई त्वचा में कसाव लाता है।

2. The Body Avenue Facial Serum

Body Avenue Facial Serum

यह एक विटामिन सी सिरम है। हम सबको तो पता ही है, कि विटामिन सी सीरम हमारी त्वचा को कितने सारे फायदे पहुंचाते है। विटामिन सी सीरम को स्किन व्हाइटनिंग एजेंट के तौर पर भी माना जाता है। यह थोड़ा लिक्विड फॉर्म में आता है। ये सीरम चेहरे के लगभग सभी परेशानियों को दूर कर सकता है।

  • इस सीरम में विटामिन सी, विटामिन ई और अदरक का तेल आदि है।
  • यह चेहरे में बहुत जल्दी मिल जाता है।
  • इससे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
  • बढ़ती उम्र के चलते चेहरे पर होने वाले परेशानियों को यह कम करता है।

3. Plum Green Tea Skin Clarifying Concentrate

Plum Green Tea Skin Clarifying Concentrate

इस सीरम में मुख्य रूप से ग्रीन टी का यूज़ किया गया है। ग्रीन टी चेहरे से लेकर बॉडी तक के लिए फायदेमंद होता है। ये सीरम चेहरे को गहराई से साफ-सुथरा और आकर्षक बनाता है और त्वाचा को यंग बनाए रखने में सहायक होता है।

  • हमारे चेहरे के रोम छिद्र को कम करता है।
  • यह पैराविन, सल्फेट, अल्कोहल, सिलिकॉन और पैराबेन से मुक्त हैं।
  • यह तैलीय और मुहासे वालों चेहरे के लिए अच्छा सीरम है।

यहां जाने

एंटी-एजिंग और सेल्स रिपेयर के लिए सबसे अच्छा फेस सीरम

  1. St.Botanica Age-Defying & Skin Clearing Serum
  2. Olay Regenerist Advanced Anti-Ageing Micro-Sculpting Serum
  3. Lakme Youth Infinity Skin Firming Serum
  4. Mamaearth Skin illuminate Face Serum
  5. Olay Total Effects 7-In-1 Anti-aging Smoothing Serum
  6. Lakme Absolute Argan Oil Radiance Overnight Oil-In-Serum

1. St.Botanica Age-Defying & Skin Clearing Serum

St.Botanica Age-Defying & Skin Clearing Serum

बोटानिका के इस सीरम में पाए जाने वाला रेटिनॉल और एलोवेरा, हमारे चेहरे की नमी को बनाए रखते हैं और गहराई से त्वाचा में हो रहे महीन रेखाओं को भरता है। ये चेहरे की रंगत को काफी हद तक सुधारता है।

  • यह एक एंटी एजिंग सीरम है।
  • यह मिनिरल ऑयल, सिलिकॉन और पैराबेन से मुक्त है।
  • इस सीरम में विटामिन सी, विटामिन ई और बी3 है।
  • इसे सभी स्किन टाइप वाले यूज कर सकते है।

2. Olay Regenerist Advanced Anti-Ageing Micro-Sculpting Serum

Olay Regenerist Advanced Anti-Ageing Micro-Sculpting Serum

ओले का सीरम हमारे चेहरे पर काफी अच्छा रिजल्ट देता है। अगर आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर दिखाता है, तो आप इसे जरूर इस्तेमाल कर के देख सकते है। यह उम्र के असर को कम करने के साथ-साथ स्किन के रंगत को भी निखारता है। झुर्रियों को भी कम करता है।

  • इस सीरम में पैराबेन बिल्कुल नहीं है।
  • इसे लगाने पर चेहरा में चिपचिपाहट नहीं होती है।
  • यह फेस सीरम डर्माटालिजकली टेस्टेड है।
  • यह नॉर्मल तथा ड्राई चेहरे के लिए है।
  • यह चेहरे को नवनिर्मित करता है।
  • चेहरे में नमी को बनाए रखता है।

3. Lakme Absolute Youth Infinity Skin Sculpting Serum

Lakme Absolute Youth Infinity Skin Sculpting Serum

खुबसूरत दिखना तो सभी चाहते है, तो हमे अपने डेली रूटीन में सीरम को जरूर शामिल करना चाहिए। ये सीरम चेहरे में नमी को बरकरार रखता है और त्वचा को नरम तथा हेल्दी बनाता है। इस कंपनी का दावा है कि इस सीरम को लगाने पर आपको फेशियल के जैसा लाभ मिलेगा।

  • यह चेहरे के अंदर कोलोजन को बढ़ाता है।
  • दाग धब्बों को कम करता है।
  • इसमें पैराबेन इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • यह चिपचिपा बिल्कुल नहीं है।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली भी है।
  • इसमें ग्लिसरीन, रेटिनॉल और नियासिनामाइड है।

4. Mamaearth Skin illuminate Face Serum

Mamaearth Skin illuminate Face Serum

अगर आप दाग धब्बे और झुर्रियों से परेशान है, तो ये सीरम आपके लिए बेस्ट सीरम में से एक है। इसमें पाए जाने वाला हल्दी और विटामिन सी आपके चेहरे को निखारने में काफी मदद करते है। ये सीरम लगभग त्वाचा की सभी परेशानियों से हमें बचाता है।

  • इस सीरम को लड़कियां या लड़के कोई भी यूज कर सकता है।
  • यह त्वचा में आसानी से मिल जाता है।
  • यह चिपचिपा बिल्कुल भी नहीं होता है।
  • यह पैराबेन मुक्त हैं, और इसमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं है।
  • इसे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह दाग-धब्बे तथा झुर्रियों को ठीक करता है।

5. Olay Total Effects 7 in One Anti-aging Smoothing Serum

Olay Total Effects 7 in One Anti-aging Smoothing Serum

ओले एक जाना पहचाना ब्यूटी ब्रांड है। बहुत सारे लोग इस कंपनी का प्रोडक्ट यूज करना पसन्द करते है। क्योंकि इस पर लोगों का भरोसा बना हुआ है। कंपनी यह दावा करती है। कि ओले का ये सीरम एंटी एजिंग के लक्षणों से लड़कर उससे दूर करता है।

  • फाइन लाइंस और रिंकल को कम करता है।
  • चिपचिपा लुक बिल्कुल नहीं देता है।
  • रोम छिद्र को कम करता है।
  • त्वचा में नमी बनाए रखता है।
  • स्किन में आसानी से मिल जाता है।
  • इसकी खुशबू लाइट नहीं है, कुछ लोगों को अच्छी नहीं भी लग सकती है।
  • सेंसिटिव स्किन वाले इसे यूज कर सकते हैं।
  • आप इसे मेकअप बेस की तरह भी यूज कर सकते हैं।

6. Lakme Absolute Argan Oil Radiance Overnight Oil-In-Serum

Lakme Absolute Argan Oil Radiance Overnight Oil-In-Serum

कई सालों से लक्मे हर लड़के या महिला सभी के बीच एक चर्चित ब्यूटी कंपनी के रूप में प्रचलित है यह सच भी है कि लक्मे एक पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है। आज बात करते हैं लक्मे के इस सीरम का जो मार्केट में कई सालों से लोगों का भरोसा बना हुआ है।

  • यह ऑर्गन आयल के साथ आता है, जो हमारे चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
  • चेहरे को गहराई से नमी प्रदान करता हैं।
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल के गुण मौजूद हैं।
  • इसे रात में लगाने पर सुबह हमारे चेहरे पर एक अलग‌ ग्लो मिलता है।
  • यह सेंसिटिव स्किन वालों को सूट नहीं भी कर सकता है।
  • आप इसे सुबह-शाम रोजाना यूज कर सकती हैं।

सीरम को सही तरीके से कैसे यूज़ करें

  • सीरम का लाभ तभी मिलेगा जब आप इसे सही तरीके से लगाएंगे।
  • फेस वॉश या क्लींजर से सीरम लगाने से पहले अपने फेस को साफ करें।
  • चेहरे धोने के बाद और मॉइस्चराइजर लगाने से पहले सीरम का इस्तेमाल करें।
  • अगर आप टोनर का इस्तेमाल कर रही है तो सीरम से पहले टोनर को लगाएं।
  • हल्के गीले से स्किन में सीरम को अप्लाई करें। इससे रिजल्ट और ज्यादा अच्छा मिलेगा।
  • सीरम को नाइट स्किन केयर में भी शामिल करें। इससे असर जल्दी देखने को मिलेगा और रात में यह आपकी त्वचा में अच्छे से वर्क करेगा।
  • सीरम को हल्के हाथों या उंगलियों की सहायता से लगाएं। सीरम लगाने के बाद चेहरे को रगड़े नहीं इससे आपके चेहरे पर बुरा असर पड़ेगा।
  • सीरम का चुनाव हमेशा अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही करें।

चेहरे पर सीरम लगाने के फायदे

सीरम क्या है और इसे सही तरीके से कैसे यूज करना है। यह तो आपने ऊपर के लेख में जान लिया, अब चेहरे पर सीरम लगाने के क्या-क्या फायदे मिलते हैं आइए इसे भी जान लेते हैं।

  1. सीरम चेहरे के लिए काफी मायने रखता है।
  2. अगर आपको एक्ने, पिंपल्स जैसे समस्या है तो ये उसे दूर करता है।
  3. सीरम तैलीय त्वचा या ऑयली स्किन को ठीक करता है यानी चेहरे से निकलने वाले अतिरिक्त तेल को रोकता है।
  4. अगर आप को ओपन पोर्स या रोम छिद्र की समस्या है तो उसे काफी हद तक कम करता है। सीरम के इस्तेमाल से रोम छिद्र धीरे-धीरे छोटा दिखने लगता है।
  5. ड्राई स्किन या रूखी त्वचा में नमी भरकर उसे ग्लोइंग और चमकदार बनाता है।
  6. दाग-धब्बों की समस्या दूर करता है।
  7. बढ़ती उम्र की वजह से चेहरे पर होने वाली समस्या जैसे- झुर्रियां, फाइन-लाइन त्वचा में लचीलापन आदि को दूर करता है।
  8. त्वचा में कसाव लाता है और स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखता है।
  9. मौसम चाहे जो भी हो, सीरम आपके चेहरे की हर समस्या को ठीक करता है।

सुझाव : अगर आप पहली बार सीरम खरीद रहे हैं तो, उसका पैच टेस्ट जरूर कर लें। आपके स्किन में सूट न करने की वजह से रेडनेस और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती है।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.