फेस मॉइस्चराइजर हमारे स्कीन के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ये हमारे चेहरे की नमी को बनाए रखता है, और उससे रुखा और बेजान होने से बचाता है। हमें फेस मॉइस्चराइजर अपने चेहरे पर प्रतिदिन इस्तेमाल करना चाहिए। मॉइस्चराइजर ऑयली चेहरे, सूखे चेहरे तथा नॉर्मल चेहरे के लिए अलग-अलग तरह के होते हैं। इसे हमें अपने चेहरे के स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए।

यहां जाने, आपके चेहरे के लिए बेस्ट क्रीम कौन सा है।

सभी प्रकार के चेहरे के लिए 10 बेस्ट फेस मॉइस्चराइजर

  1. Ponds super Light Gel Moisturizer
  2. Nivea soft Moisturizer Cream
  3. Lakme Peach milk SPF 24 PA++ Moisturizer
  4. Plum Hello Aloe Caring Day Moisturizer
  5. Lotus Herbals Nutramoist Skin Renewal Daily SPF 25 Moisturizer
  6. Biotique morning nectar skin moisturizer
  7. Olay Moisturising Cream
  8. Cetaphil Moisturizing Cream
  9. Neutrogena Hydro Boost Water gel
  10. Lacto Calamine Daily Face Care Lotion (for oily skin)

आइए जानते हैं इन सभी को विस्तार से :-

1. Ponds super Light Gel Moisturizer

ये बहुत ही अच्छा और हल्का मॉइस्चराइजर है। ये जेल फॉर्म में आता है। इसे सभी तरह के स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हाइलुरोनिक एसिड और विटामिन ई के साथ आता है। इसे आप दिन या रात कभी भी लगा सकते हैं। ये चेहरे को चिपचिपा बिल्कुल भी नहीं होने देता है।

2. Nivea soft Moisturizer Cream

इस मॉइस्चराइजर में विटामिन ई, जोजोबा ऑयल है, जो चेहरे को मुलायम रखता है। यह आसानी से चेहरे में मिल जाता है, और उसे हेल्दी और सुंदर बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं, और चिपचिपा भी नहीं होता है।

3. Lakme Peach milk SPF 24 PA++ Moisturizer

ये मॉइस्चराइजर लोशन फॉर्म में है। यह चेहरे को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है, और चेहरे में नमी की स्तर को बरकरार रखता है। यह सभी स्किन टाइप वालों के लिए है। चेहरे पर चिपचिपाहट जरा सा भी फील नहीं होता है।

4. Plum Hello Aloe Caring Day Moisturizer

ये मॉइस्चराइजर अल्ट्रा माइल्ड के साथ आता है। यह क्रीम फॉर्म में है, और चेहरे को नमी देता है, और उसे चमकदार भी बनाता है। फेस को अंदर से हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। ऑयली स्किन को छोड़कर सभी स्किन टाइप वाले इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई, नेचुरल ऑयल और एलोवेरा है।

5. Lotus Herbals Nutramoist Skin Renewal Daily SPF 25 Moisturizer

यह लोशन चेहरे को यंग तथा तरोताजा रखता है। सूर्य की किरणों से चेहरे को बचा कर रखता है, और उसे मुलायम और आकर्षक बनाता है। हमारे चेहरे को जरा सा भी तैलीय नहीं बनता है। यह सभी स्किन टाइप वालों के लिए है। एसपीएफ (SPF) 25 के साथ आता है तथा इसमें एक्स्ट्रा प्लम, चेरी और ग्रेपस है।

6. Biotique morning nectar skin moisturizer

जैसा कि हम जानते हैं बायोटिक एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है जोकि फेस के लिए अच्छा होता है। इस मॉइस्चराइजर की सुगंध किसी-किसी को पसंद नहीं भी आ सकता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा हमारे पूरे चेहरे को मॉइस्चराइज कर देता है। यह क्रीम फॉर्म में है, और थोड़ा सा चिपचिपा हो सकता है। यह सभी स्किन टाइप वालों के लिए है। लेकिन ऑयली चेहरे वाले इसे गर्मीयों में इस्तेमाल ना करें।

7. Olay Moisturising Cream

यह मॉइस्चराइजर काफी समय तक चेहरे पर टिका रहता है। त्वचा की रूखापन को दूर करता है। यह झुर्रियों को कम करने में मदद करता है, और चेहरे को मुलायम और ग्लोइंग बनाता है। इसमें ग्लिसरीन और मिनिरल ऑयल है। ड्राई स्किन वालों के लिए यह बेस्ट है। ऑयली स्किन वाले इसे गर्मी में यूज ना करें। यह पैराबेन फ्री नही है।

8. Cetaphil Moisturizing Cream

इस माॅइस्चराइजर को ऑयली स्किन वाले ठंड के मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मॉइस्चराइजर क्रीम फॉर्म में है। ये चेहरे में अच्छे से मिल जाता है, और चिपचिपा बिल्कुल भी नहीं है। हमारे चेहरे की पीएच बैलेंस को बनाए रखता है, और फेस को मैट लुक देता है। ऑयली स्किन को छोड़कर सभी स्किन टाइप वाले इसे कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें जरा सा भी सुगंध नहीं है, और ये पैराबेन फ्री है।

9. Neutrogena Hydro Boost Water gel

यह एक जेल माॅइस्चराइजर है। ये त्वचा में नमी को बनाए रखने में काफी मददगार है। यह चेहरे को चिपचिपा बिल्कुल भी नहीं बनाता है। इसे आप प्राइमर की तरह भी यूज कर सकते हैं। इसे लगाने पर आपकी स्किन और भी ज्यादा ग्लो करती है। यह सभी स्किन टाइप वालों के लिए बेस्ट माॅइस्चराइजर है।

10. Lacto Calamine Daily Face Care Lotion (for oily skin)

ये मॉइस्चराइजर ऑयली स्किन वालों के लिए एक वरदान की तरह हैं। जो चेहरे की ऑयल से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। ये दाग-धब्बों तथा मुहांसों को कम करता हैं। ये क्रीम फॉर्म में आता है, इसे लगाने पर आपकी स्किन थोड़ी सफेद हो सकती है, लेकिन कुछ समय बाद फेस नॉर्मल हो जाता है। इसकी खुशबू भी अच्छी है। इसे लगाने पर चेहरे को मैट लुक मिलता है, और चेहरे को चिपचिपा बिल्कुल भी नहीं होने देता।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.