सुबह खाली पेट मॉर्निंग ड्रिंक्स का सेवन कर बहुत सारी हेल्थ और त्वचा संबंधित बिमारियों को रोका जा सकता है। यही नहीं, हर किसी को सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे के बारे में भी जानना चाहिए। पानी पीने के बहुत सारे तरीके होते हैं। पर क्या आपको पता है? इन ही तरीकों में से एक है सुबह खाली पेट पानी पीना। जिसे हम मॉर्निंग ड्रिंक के नाम से भी जानते हैं।

सुबह खाली पेट पानी का सेवन करके आप अपनी बॉडी के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी रख सकते हैं। सुबह-सुबह उठ कर पानी पीना हेल्दी आदतों में से एक माना जाता है। पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। एक तरह से कह सकते है कि जितना खाना जरूरी होता है हमारे लिए, उतना ही पानी भी जरूरी होता है।

पानी न पीने से शरीर में कई रोग उत्पन्न हो सकते है। ये खनिज के गुणों से भरपूर होता है। मानव शरीर में लगभग 60% पानी होता है। हमे एक दिन में कम से कम छह: से आठ ग्लास पानी पीना चाहिए। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाह रखते हैं तो आपको पानी हमेशा पीते रहना चाहिए। इससे स्किन और ज्यादा निखरी लगती हैं।

वैसे तो पानी हम सब पीते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे और तरीके। जिसे अपनाकर और भी आकर्षक और हेल्दी दिख सकते हैं।

मॉर्निंग ड्रिंक्स – बनाने के तरीके

1. शहद और काली मिर्च

शहद विटामिन और खनिज से भरा हुआ एक तरल खाद्य पदार्थ है। इसमें अमीनो एसिड, विटामिन सी, बी6, काबोर्हाइड्रेट पाया जाता है। फैट की मात्रा बिल्कुल नहीं होता है। गुनगुने पानी के फायदे तो हम सभी जानते है। काली मिर्च एक औषधि है और एक मसाला भी। इसके बहुत सारे फायदे हैं। ये आंखों के लिए, चर्मरोग, खुजली आदि में लाभदायक होता है। आप सुबह उठकर गुनगुने पानी में काली मिर्च का पाउडर और दो चम्मच शहद को मिलाकर पीयें। इससे आपकी इम्युनिटी पॉवर भी मजबूत रहेगी और सर्दी, खासी से भी राहत मिलेगी।

2. शहद और दालचीनी

शहद और दालचीनी के मिश्रण को मिलाकर पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो गुनगुने पानी में शहद और दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीने से इसका लेवल कुछ हद तक कम हो सकता हैं। स्किन इंफेक्शंस है तो इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको जल्द राहत मिलेगी। पाचनतंत्र संबंधित परेशानियों से मुक्ति पा सकते है। दालचीनी मसालों के साथ-साथ औषधि की श्रेणी में भी आता है। दालचीनी का प्रयोग स्किन केयर प्रोडक्ट में भी किया जाता है। तो हम कह सकते है कि इसके यूज से हमें हेल्थ के साथ-साथ स्किन पर भी काफी असर देखने को मिलता है।

3. काला नमक और जीरा पाउडर

यह ड्रिंक हमारे पेट के लिए बहुत ही उपयोगी है। हम सभी में से किसी न किसी को कब्ज की शिकायत लगभग हमेशा ही रहता है। कब्ज में पेट फूलना, विकार आना बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। न तो मन चाहा कुछ खा पाते हैं और ऊपर से मूड भी खराब रहता है। काला नमक में मिनरल्स और आयरन होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें कम सोडियम होता है जो मोटापे को कंट्रोल करता है। इस ड्रिंक के लिए हमें गुनगुने पानी में काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर को अच्छे से मिलाकर पीना चाहिए। जीरा एक एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें मिनिरल, फाइबर, कॉपर, आयरन, कैलशियम, मैग्निशियम जैसे और भी विटामिनस पाए जाते हैं। जो हमारे हेल्थ और त्वचा के लिए लाभदायक है।

4. सुबह खाली पेट एलोवेरा का सेवन करने से मिलेगी दमकती त्वचा

एलोवेरा हमें कहीं भी और कभी भी बड़े आसानी से मिल जाता हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं। हम सभी को पता है कि एलोवेरा त्वचा और बालों के साथ-साथ बॉडी के लिए कितना फायदेमंद होता है। खाली पेट गुनगुने पानी में एलोवेरा जूस का सेवन करने से काफी फायदे मिलते हैं। हमें इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। एलोवेरा में विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन B12 होते हैं जो चेहरे और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

5. सुबह उठकर पीये शहद और नींबू से बना ड्रिंक

शहद और नींबू का यह ड्रिंक काफी कमाल का है। इसके रोजाना यूज से हम अच्छा रिजल्ट पा सकते हैं। चेहरे और बालों को अच्छा रखने के साथ-साथ यह ड्रिंक हमें मोटापा से कोसों दूर रखता है और पेट की समस्या से भी मुक्त करता है। शहद तो खनिज और विटामिनस का भंडार है जो मानव शरीर के लिए अति आवश्यक होता है। बात करे नींबू की तो यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत माना जाता है जो त्वचा और बालों के लिए वरदान होता है। नींबू हमारी स्किन को निखारता है। दाग धब्बों और मुहांसों से भी बचाता है। ये बॉडी के पीएच लेवल को बनाए रखता है। इसमें विटामिन बी6, विटामिन ई, मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, आयरन जैसे आवश्यक मिनरल्स होते हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन वाले रोगी को काफी फायदे मिलते हैं।

6. सुबह खाली पेट पिये गुनगुना पानी

अगर आपके पास कोई मॉर्निंग ड्रिंक्स बनाने का टाइम न हो या किसी कारणवश नहीं बना पाए तो सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से भी हमें बहुत सारे फायदे मिलते हैं। जब हम सुबह गर्म पानी पीते हैं तो हमारे शरीर का तापमान और बढ़ जाता है। इसे होता यह है कि हमारा मोटाब्लिजम और अच्छे से काम करने लगता है। जिससे हमें वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। दूसरी तरफ गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के अंदर जितने भी विषैले पदार्थ है वे आसानी से बाहर निकल जाते हैं। चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसों से भी छुटकारा मिलता है।

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

क्या आप ये नहीं जानना चाहेंगे सुबह उठकर पानी पीने से क्या होता है। सुबह खाली पेट पानी पीना हेल्दी आदतों में से एक है। आप इस आदत को अपनाते हैं तो यकीन मानिए बहुत सारी बीमारियों पर काबू पा सकते हैं। वैसे तो एक इंसान को सुबह उठकर तीन से चार गिलास पानी का सेवन करना चाहिए लेकिन अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो 1 से 2 ग्लास भी पी सकते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह उठकर पानी पीने के फायदे क्या हैं।

  • जब हम सुबह-सुबह पानी पीते हैं तो बॉडी की सारी गंदगी और विषैले पदार्थ पेशाब के जरिए निकल जाते हैं। जिससे खून साफ हो जाता है और हमारी त्वचा ज्यादा ग्लो करती हैं।
  • वजन घटाने के लिए लोग एक्सरसाइज और डाइटिंग करते हैं जो एकदम सही भी है। इसके अलावा खाली पेट पानी पीने से हमारा मोटाब्लिजम और तेजी से काम करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
  • गैस की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाता है। दिन भर में हम जो भी खाते हैं। वह बॉडी में आसानी से लगता है और हमें दुरुस्त रखता है।
  • सुबह आप कोई भी मॉर्निंग ड्रिंक पीते हैं तो उससे त्वचा और बालों को काफी फायदा मिलता है। किडनी में होने वाली समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  • खाली पेट पानी का सेवन करने से नई कोशिकाओं को बढ़ने में मदद ही मिलती है। फेस पर ग्लो आने लगता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
  • यूरिन से जुड़ी समस्याओं को खत्म करता है। किडनी मे होने वाले स्टोन का समस्या काफी हद तक कम हो सकता है। महावारी और आंखों की प्रॉब्लम को कम करता है।
  • हमें पानी पीने के 30 से 45 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए। बासी मुंह पानी पीने से और ज्यादा फायदे मिल सकते हैं।
  • सुबह पानी पीने की आदत से स्ट्रेस और सर दर्द को से भी राहत पाया जा सकता है। इससे दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है जिससे हम दिन भर एक्टिव और तरोताजा फील करते हैं।
  • मॉर्निंग ड्रिंक्स का सेवन करने से ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा रहता है जिससे बॉडी के कोने-कोने तक ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचती है और चेहरे से लेकर बाल तक सभी में अच्छा ग्रोथ देखने को मिलता है।

ये थे सुबह उठकर पानी पीने के कुछ फायदे। जो हम सभी को जाने चाहिए। उम्मीद है आप इन फायदों के बारे में जानकर अपने आप को दुरुस्त और हल्दी रखेंगे।

सुझाव

सुबह का कोई भी ड्रिंक खाली पेट और ज्यादातर गुनगुने पानी के साथ पीना चाहिए। कोई भी ड्रिंक हो उसे कम से कम 10 से 15 दिन तक यूज करना चाहिए। तब जाकर हमें मनचाहा परिणाम मिलेगा। आप चाहे तो उसे लगातार भी पी सकते हैं।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना न भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.