आंखों के लिए सबसे अच्छी क्रीम को महिला और पुरुष दोनों को इस्तेमाल करनी चाहिए। खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे के साथ-साथ आंखों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके लिए आपको आंखों के लिए बेस्ट अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करनी चाहिए। अगर डार्क सर्कल्स जैसे प्रॉब्लम हो जाए तो सुंदर दिखने के लिए उससे छुपाना पड़ सकता है। आपकी नेचुरल ब्यूटी तो जैसे कहीं गायब ही हो जाती है।

आंखों का ख्याल खास तरीकों से रखने की जरूरत है क्योंकि आंखों की आसपास के एरिया बहुत ही नाजुक होती है। अक्सर हम गलती करते हैं कि फेस क्रीम को आंखों के आस-पास लगा लेते हैं पर इसके लिए अलग से आई क्रीम उपलब्ध है। हमें इसे यूज करना चाहिए। इसे खासतौर पर आंखों के लिए ही बनाया जाता है। बेस्ट आई क्रीम को यूज करके अपनी परेशानी को कम कर सकते हैं।

बढ़ती उम्र में आंखों की समस्या सभी को होती है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको डार्क सर्कल्स और झुर्रियों के लिए आई क्रीम के बारे में बताएंगे। जो आपको लगभग हर समस्या से मुक्ति दिलाएगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं डार्क सर्कल्स के लिए सबसे बेस्ट क्रीम कौन सी है।

आपकी आंखों के लिए 13 सबसे अच्छी क्रीम

  1. Mamaearth Bye Bye Dark Circles Eye Cream
  2. Lakme Absolute Argan Oil Radiance Night Revival Eye Cream
  3. Himalaya herbals Under Eye Cream For Healthy Skin
  4. Biotique Bio Almond Soothing & Nourishing Eye Cream
  5. L’Oreal Paris Revitalift Laser X3 Renew Anti-Aging Eye Cream
  6. St. Botanica Under Eye Gel Cream For Dark Circles
  7. Mamaearth Natural Under Eye Cream For Dark Circles & Wrinkles With Coffee & Cucumber
  8. Plum Bright Years Under Eye Recovery Gel
  9. Olay Eye Ultimate Eye Cream
  10. The Body Avenue Intensive Under Eye Cream
  11. Neutrogena Healthy Skin Eye Cream
  12. L’oreal Age Perfect Eye Renewal Renaissance Yeux Cream

1. Mamaearth Bye Bye Dark Circles Eye Cream

मामाअर्थ का आई क्रीम बहुत ही ज्यादा अच्छी है। डार्क सर्कल्स के लिए बेस्ट क्रीम में से एक है। अगर आपको डार्क सर्कल्स की परेशानी है तो यह उसे दूर करने में काफी असरदार है। इसे मेकअप के पहले और रात में लगा सकती हैं। ये जल्द ही अपना असर दिखाता है। यह हर्बल क्रीम है। इसमें कोई केमिकल मौजूद नहीं है और ट्रैवल फ्रेंडली भी है। इसमें मुख्य रूप से खीरा का इस्तेमाल किया गया है जो हमारी आंखों के काले घेरे को दूर करने में मदद करता है।

2. Lakme Absolute Argan Oil Radiance Night Revival Eye Cream

लैक्मे का ये आई क्रीम ऑर्गन ऑयल के साथ आता है। आप तो जानते ही होंगे कि ऑर्गन ऑयल हमारे स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह आंखों के काले घेरे (Dark-Circles) और सूजन को खत्म करता है और उसे हेल्दी और समुद बनाता है। यह ट्रैवल फ्रेंडली भी है। इसमें एक छोटा मासाजर दिया हुआ है जो बहुत ही हेल्पफुल है। ध्यान रहे कि यह क्रीम आंखों के अंदर ना जा पाए।

3. Himalaya herbals Under Eye Cream For Healthy Skin

डार्क सर्कल्स के लिए सबसे अच्छी क्रीम में अगला नंबर हिमालय आई क्रीम का है। ये असर भी करता है और इसका रिजल्ट भी अच्छा देखने को मिलता है। हिमालया हर्बल अंडर आई क्रीम में किसी भी तरह का हार्मफुल केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है। यह एक हर्बल प्रोडक्ट है। हमारी आंखों को सनलाइट से बचाता है। हम सभी को पता है कि हमारे आंखों के आसपास की स्किन कितनी नाजुक होती है। ये आई क्रीम डार्क सर्कल्स, पफी आई और रिंकल्स को दूर करती है। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें। इसमें मिनिरल आॅयल और पैराबेंन भी है। इसका सुगंध माइल्ड है और यह जल्द ही स्किन में मिल जाती है। यह डमॉटोलॉजिकली टेस्टेड और क्लिनिकली टेस्टेड है।

4. Biotique Bio Almond Soothing & Nourishing Eye Cream

बायोटिक का ये आई क्रीम बहुत असरदार हो सकता है आपके लिए। अगर आपको डार्क सर्कल्स और पफीनेस की समस्या है तो इसे आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें बदाम का तेल (Almond oil), सूर्यमुखी का तेल (Sunflower oil) मुख्य रूप से हैं। इसका सुगंध बिल्कुल हर्बल प्रोडक्ट के जैसा है। स्किन में मिलने में थोड़ा टाइम लेता है और ऑयली जैसा फील होता है। आप इसे रात में सोने से पहले लगा सकती हैं। अगर डार्क सर्कल्स थोड़ा है तो यह उसे कम करेगा। लेकिन आपको डार्क सर्कल्स की समस्या बहुत ज्यादा है तो ये उसे कुछ हद तक कम कर सकता है। यह क्रीम डमॉटोलॉजिकली टेस्टेड है।

5. L’Oreal Paris Revitalift Laser X3 Renew Anti-Aging Eye Cream

लॉरियल पेरिस का आई क्रीम काफी हेल्पफुल है हमारी आंखों के लिए। ये एक एंटी-एजिंग (Anti-Aging) आई क्रीम है। ये आॅयली और ड्राई सभी प्रकार के त्वचा के लिए है। यह आंखों के आसपास हुई झुर्रियों (Wrinkles) और आंखों की सूजन को दूर करती है। स्किन को निखारती है। आप इसे दिन और रात में इस्तेमाल कर सकते हैं। ढीली पड़ी हुई त्वचा को कसती है और आंखों के आसपास के की एरिया को रिपेयर (नई जैसा) करती है।

6. St. Botanica Under Eye Gel Cream For Dark Circles

सबसे अच्छी अंडर आई क्रीम में से एक है सेंट बोटानिका आई क्रीम। ये बहुत ही अच्छा रिजल्ट देती है। आप इसे जरूर इस्तेमाल कीजिए। अगर आपको डार्क सर्कल्स और झुर्रियों की समस्या हैं तो। इसे सभी स्किन टाइप (All skin type) वाले इस्तेमाल कर सकते हैं। ये डार्क सर्कल, ड्राइनेस और झुर्रियों को दूर करती है। आपकी आंखों की नमी बनाए रखती है। इसमें विटामिन B3, C और E है। कुछ खास तरह के ऑयल भी हैं जैसे – आर्गन ऑयल और जोजोबा ऑयल। इसमें पैराबेंन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

7. Mamaearth Natural Under Eye Cream For Dark Circles & Wrinkles With Coffee & Cucumber

मामाअर्थ का ये आई क्रीम हर्बल प्रोडक्ट है। वैसे हमें अपनी आंखों के लिए हमेशा नेचुरल प्रोडक्ट ही यूज़ करनी चाहिए। जिसमें ज्यादा हार्मफुल केमिकल न हो। ये क्रीम डार्क सर्कल्स के लिए बेस्ट है। इसमें खीरा और कॉफी का यूज किया गया है। इसे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे रेगुलर यूज करेंगी तो इसका असर आपको जल्द देखने को मिलेगा। यह ट्रेवल्स फ्रेंडली है। आपकी आंखों की एरिया को ब्राइट करती है और आई बैग, पफीनेस की समस्या को भी दूर करती है।

8. Plum Bright Years Under Eye Recovery Gel

प्लम का ये क्रीम आंखों की डलनेस को दूर करती है। पफी आई के लिए बेस्ट आई क्रीम है। इसे नॉर्मल और ड्राई स्किन वाले कर यूज सकते हैं। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें। यह आपकी आंखों के स्किन को ब्राइट और मॉइस्चराइज करती हैं। ये पैराबेंन फ्री और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है।

9. Olay Eye Ultimate Eye Cream

ओले का ये आई क्रीम विटामिन युक्त है। ये आंखों की स्किन में समा कर उसे तुरंत परफेक्ट लुक दे सकती है। आंखों के काले घेरे को कम करती है। झुर्रियों, आंखों के नीचे का सूजन और फाइन लाइन्स को हटाती है। आंखों के आसपास की एरिया को जवां और रिन्यू करती है। इसमें पैराबेंन है। इसके परिणाम काफी अच्छे मिलते हैं। आप एक बार ट्राई जरूर कीजिए।

10. The Body Avenue Intensive Under Eye Cream

इस आई क्रीम मे खीरा, ग्रीन टी, वेजिटेबल ऑयल और भी बहुत सारे ऐसी इनग्रेडिएंट है जो डार्क सर्कल्स, फाइन-लाइंस और आई बैग को कम करता है। इसकी सुगंध बहुत ही ज्यादा माइल्ड है। आंखों की प्रॉब्लम को दूर करके उसे सुंदर और ब्राइट बनाती हैं। ये एक लाइट वेट आई क्रीम है। अगर आप इसे अपनी आंखों के आस-पास लगाते हैं तो जरा सा भी हेवीनेस फील नहीं होती है। साथ ही ये आंखों को सॉफ्ट और मुलायम रखती है।

11. Neutrogena Healthy Skin Eye Cream

इस क्रीम को डायरेक्ट धूप में लगाकर न जाएं। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसमें अल्फा हाइड्राक्सी एसिड होता है जो सनबर्न को बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें। चाहे तो एरिया को कपड़े से कवर कर लें। ये क्रीम झुर्रियों को रोकती हैं और आंखो को हेल्दी रखती है। आप इसे दिन और रात कभी भी लगा सकते है। इस आइ क्रीम में ग्लिसरीन और संतरा आदि को मिलाया गया है। ये दोनों मिलकर आंखों को मुलायम और डार्क सर्कल्स से दूर रखते हैं।

12. L’oreal Age Perfect Eye Renewal Renaissance Yeux Cream

लॉरियल का आई क्रीम आंखों की एरिया को साॅफ्ट बनाती है और उसे हाइड्रेट करती है। ये डार्क सर्कल्स, आई बैग और पफी आईज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। इसमें चिपचिपाहट जरा भी नहीं है। आंखों के सेफ्टी के लिए ये डमॉटोलॉजिकली टेस्टेड है। इसमें एंटी-आक्सीडेंट मौजूद है जो त्वचा को रिन्यू करता है और नयी त्वचा को लाने में मदद करता है। सेंसेटिव स्किन वाले इस आई क्रीम को यूज कर सकते हैं।

13. Lotus Herbals Nutraeye Rejuvenating & Correcting Eye Gel

लोटस हर्बल्स मार्केट में कई वर्षों से लोगों के भरोसे पर कायम रहा है। डार्क सर्कल्स के लिए इसका ये क्रीम लोगों के बीच काफी अच्छा रिजल्ट दे रहा है। आंखों के आस-पास की स्किन को यंग रखने और काले घेरों पर असर करता है‌। इसका टेक्सचर लाइटवेट है। डार्क सर्कल्स, सूजन और झुर्रियों को धीरे-धीरे कम करता है। इस्तेमाल के बाद स्किन थोड़ी चिपचिपी हो सकती है। ट्यूब पैकेजिंग में आता है तो ट्रेवल के दौरान आसानी से इसे लेकर जाया जा सकता है।

उम्मीद है कि आपको डार्क सर्कल्स के लिए बेस्ट क्रीम को चूज करने में ये पोस्ट मददगार रहा होगा। आंखों के लिए सबसे अच्छी अंडर आई क्रीम को सेलेक्ट करके आंखों की समस्याओं से जल्द राहत पा सकते हैं।

आँखों पर सही तरीके से क्रीम लगाने के तरीके

  • आई क्रीम यूज करने के बाद डायरेक्ट धूप में जाने से बचें।
  • दिन के साथ-साथ रात में भी आई क्रीम का यूज करने से बेहतर रिजल्ट मिलता हैं।
  • आंखों पर क्रीम लगाने से पहले आंखों को साफ करना न भूलें। क्योंकि हो सकता है आंखों के आसपास गंदगी होने की वजह से क्रीम अच्छे से वर्क न कर पाएं।
  • आंखों पर क्रीम अप्लाई करने के बाद उसे रगड़े नहीं बल्कि हल्के उंगलीयों से मासाज करें।

आंखों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए जितनी आई क्रीम अप्लाई करना जरूरी होता है। उससे भी ज्यादा जरूरी है कि हम अपने आंखों के साथ कैसे पेश आते हैं। ऊपर दिए गए टिप्स को अपनाकर आप बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं।

सुझाव:

  • आप कोई भी अंडर आई क्रीम यूज़ करें। वो असर तभी करती है जब आप अपना खुद का ध्यान रखेंगे। जैसे समय पर सोना, ज्यादा पानी पीना, स्ट्रेस न लेना, मोबाइल और लैपटॉप ज्यादा रात में यूज न करना आदि।
  • धूप में निकलने से पहले अपनी आंखों को सनग्लास या दुपट्टे से कवर जरूर कर लें।
  • कोई भी आई क्रीम आंखों के ऊपरी त्वचा के लिए होती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि क्रीम आंखों की अंदर न जाने पाएं।
  • अगर क्रीम लगाने पर आंखों में जलन होने लगे तो उस क्रीम को लगाना तुरंत बंद कर दें। हो सके तो डॉक्टर को जरुर दिखायें।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.