महिलाओं के लिए पीरियड का दर्द एक बहुत बड़ी समस्या होती है। वैसे तो पीरियड प्रकृति द्वारा दिया गया एक नेचुरल उपहार है। मासिक धर्म के समय दर्द हो, तो वो कुछ दिन जीना मुश्किल हो जाता है। इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में बहुत सारी दवाइयां मिल जाती है। लेकिन मेरा मानना है, कि दवाइयों के सेवन से आपको बचना चाहिए। इसके बहुत सारे नेगेटिव रिजल्ट भी देखने को मिल सकते हैं। पीरियड के दौरान होने वाला दर्द सभी महिलाओं के लिए अलग अलग होता है। किसी को पेट दर्द, कमर दर्द और पैर दर्द आदि की शिकायत रहती है। माहवारी का अनियमित होना, चिंता का विषय बन जाता है। आजकल कि बिजी लाइफ स्टाइल में तो, यह जैसे आम सा हो गया है। लेकिन दवाई लेना दर्द का उपाय नहीं है। आप दवाई को अनदेखा कर के कुछ घरेलू उपाय ट्राई कीजिए। इससे आपको राहत तो मिलेगी ही, कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आइए जानते हैं, उन घरेलू टिप्स के बारे में …

पीरियड के दर्द को कम करने का घरेलू उपाय (Home tips to reduce period pain)

तिल के तेल से मसाज

नाभि के निचले हिस्से में इस तेल से मसाज करें। इससे आपको राहत मिलेगी। इस तेल में लिकोनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते है।

तुलसी के पत्ते

चाय या काढा बनाते समय उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। इससे भी आराम मिलेगा। आप चाहे तो तुलसी के पत्ते को कुछ देर चबा सकती हैं। इससे स्किन प्रॉब्लम और पीरियड में होने वाले दर्द दोनों से छुटकारा मिलेगा।

गाजर का जूस

गाजर सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत प्रभावशाली माना जाता है। महावारी में दर्द के समय इसके जूस का सेवन करें। यह कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत होता है।

एलोवेरा जेल

अगर आप सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर पीती है, तो आप का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा। आपको आराम मिलेगा। ऐसा नियमित रूप से करें। कुछ महीनों में काफी हद तक सुधार हो सकता है।

नाभि के निचले हिस्से मैं गर्माहट

जब आपका फ्लोर स्टार्ट हो जाए, तब गर्म पानी से नहा ले। गर्भाशय में गर्माहट पहुंचता है, तो दर्द धीरे-धीरे खत्म हो होने लगता है। इसके लिए आप गर्म पानी के थैले से कुछ देर पेट के निचले हिस्से का सिकाई करें।

मेथी

एक कप पानी में आधा चम्मच मेथी भिगो दें। उसे अगले दिन पिए। इससे आपका दर्द कंट्रोल हो जाएगा। इसमें विटामिन के और के प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है।

अदरक

अदरक आप के दर्द को कम करेगा। प्रोस्टाग्लैंडइन के स्टेज को कम करता है। आप इसका यूज एक हर्बल टी के रूप में कर सकती हैं। एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर कुछ देर उबालें। फिर उसे छननी से छान कर पिए। आप टेस्ट के लिए एक चम्मच शहद मिला सकती हैं। पर दूध का यूज ना करें।

गुड

गुड आयरन का मुख्य स्रोत होता है। कभी-कभी पीरियड में होने वाले दर्द का कारण खून की कमी भी हो सकती है। गुड़ का सेवन करने पर आपको दर्द से आराम मिलता है। यह खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है।

नारियल

अक्सर आपने सुना होगा, कि पीरियड में गर्म चीजों का सेवन करने से आराम मिलता है। इसके लिए आप सूखा नारियल खा सकती हैं‌‌। इससे आपको जल्द राहत मिलता है, और आपका स्वास्थ्य दुरुस्त भी होता है।

एक्सरसाइज

कुछ हल्के तरह का एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। इससे भी आराम मिलता है। पीरियड के दर्द में नंगे पैर चलना काफी फायदेमंद होता है। इससे हमारा रक्त संचार तो ठीक होता ही है। साथ ही साथ हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलता है।

जीरा

जीरा उन दिनों के दर्द में राहत का काम कर सकता है। इस में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो खून के स्तर को बढ़ाता है। स्वास्थ्य को ठीक करने में काफी सहायता करता है। पानी में जीरा को उबालकर पानी पी सकते हैं। या रात भर जीरे को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर पानी को पी लें। दर्द के साथ-साथ वजन भी कंट्रोल रहता है।

पपीता

वैसे तो पपीता का सेवन हमेशा करना चाहिए। यह हेल्थ और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है।

अजवाइन

पीरियड के उन दिनों कुछ महिलाओं को गैस का प्रॉब्लम हो जाती है। इससे भी पेट में दर्द हो सकता है। तो आप अजवाइन को चाय में डालकर या पानी में उबालकर सेवन कर सकती है।

सफेद तिल

इसे हल्के गर्म पानी के साथ दिन में 1 बार इसका सेवन करें। पीरियड आने से चार-पांच दिन पहले और खत्म होने के चार-पांच दिन बाद तक सेवन करनी चाहिए।

हरा सब्जी और फल

पीरियड के दिनों हरा सब्जी फल और जूस का सेवन करना चाहिए। मसालेदार और ऑयली भोजन नहीं खाने चाहिए। ज्यादा पानी पीने पीये, इन दिनों ज्यादा टाइट कपड़े ना पहने।

यहां जानेडिलीवरी के बाद कैसे रखें चेहरे और बॉडी का ख्याल

पीरियड के समय कमर दर्द क्यों करता है (Period back pain)

पीरियड तो हम सभी महिलाओं के जीवन का एक हिस्सा होता है। कई बार लेडीज को पीरियड के दौरान कमर दर्द या पेट दर्द की शिकायत होती है। वह चुपचाप इस दर्द को सहन करती है, उन्हें लगता है कि ऐसा होना नॉर्मल है। ऐसा नहीं है, माहवारी में होने वाले दर्द का अलग-अलग कारण हो सकता है। आपको इन कारणों को जानना चाहिए।

  • प्रोस्टाग्लैंडिन हार्मोन की वजह से आपको पीरियड के दौरान दर्द हो सकता है। अगर आपको दर्द ज्यादा हो रहा है तो इसका मतलब इस हार्मोन की मात्रा आपके अंदर ज्यादा हो सकता है‌।
  • ऐसा देखा गया है, कि जो महिलाएं मानसिक रूप से कमजोर होती हैं उनको ज्यादा दर्द होता है।
  • महामारी के समय एसिडिटी के समस्या होना आम है। इसके कारण भी शायद आपको दर्द से सामना करना पड़ सकता है।
  • आप के गर्भाशय में इन्फेक्शन के कारण भी आपको तेज दर्द हो सकता है।
  • हेवी ब्लीडिंग या ज्यादा फ्लो भी हो सकता है दर्द का कारण।
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ता है, तो पीरियड का दर्द भी बढ़ने लगता है। आपको ज्यादा दर्द की शिकायत है तो आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

मासिक धर्म के दौरान क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए (Care during period)

माहवारी के समय हम सभी लेडीज को कुछ सावधानियां रखनी चाहिए। इससे आप बीमारी या पीरियड में होने वाले इन्फेक्शन से बच सकती हैं।

  • रोज नाहाए और साफ कपड़े पहनें, खासकर इनरवेयर। ध्यान रहे नहाने के लिए ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करें।
  • एक ही सेनेटरी पैड का ज्यादा देर इस्तेमाल करने से बचें। आपको इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। 6 घंटे के अंतराल पर पैड चेंज करते रहे।
  • अगर आप टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं तो एक टैम्पोन को 2 घंटे से ज्यादा यूज ना करें।
  • अपने आसपास हमेशा सफाई बनाए रखें।
  • आप सेनेटरी पैड और टैम्पोन का इस्तेमाल कभी भी एक साथ ना करें।

पीरियड में क्या नहीं खाना चाहिए (Not to eat during period)

कई बार आपका खान-पान भी तय करता है कि आपका हेल्थ कैसा होना चाहिए। अच्छा खाना आपको हेल्दी और फिट रखता है। आइए जानते हैं पीरियड में हमें क्या नहीं खाने चाहिए।

  • पीरियड के समय ज्यादा तेल और मसाले वाले भोजन से दूर रहे‌।
  • अल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक्स आदि न पिये।
  • बाहर का खाना और जंक फूड ना खाएं।
  • पीरियड के दौरान खट्टे फल का सेवन करने से बचें। इससे आपका दर्द बढ़ सकता है।
  • ज्यादा चीनी, नमक और आइसक्रीम से दूर रहे हैं।
  • कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें।
  • ज्यादा ठंडा पानी ना पिए। पीरियड के दौरान गुनगुना पानी आपको हर तरह से फायदा पहुंचाता है।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.