दही के गुणों के बारे में कौन नहीं जानता इससे सेहत के अलावा चेहरे तथा बालों को भी फायदे मिलते हैं। दही के इस्तेमाल से चेहरे को पोषण मिलता है। दही को खाने में रोजाना शामिल करना चाहिए, इससे ना जाने हमारे स्वास्थ्य और त्वचा से जुड़ी कितनी समस्याओं की छुट्टी हो जाती है। यहां तक कि दही को सेहत और ब्यूटी का खजाना भी कहा जाता है।

यहां जाने – दही खाने के फायदे और सही समय

दही में कई सारे मिनरल्स और विटामिंस होते हैं जो चेहरे की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। आपको यहां बताएंगे कि दही का इस्तेमाल स्वस्थ और ग्लोइंग चेहरे के लिए कैसे करना चाहिए। ड्राई स्किन और ऑयली स्किन वाले दही को अपने चेहरे पर अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं दही के उन फायदों के बारे में जो हमारे चेहरे को मिलते हैं।

चेहरे पर दही लगाने के फायदे

Curd for face

1. डार्क सर्कल (आंखों के काले घेरे से राहत)

कई बार हमें डार्क सर्कल का सामना करना पड़ जाता है, जो की चेहरे पर बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- पुरी नींद न लेना, चिंता करना, सही डाइट न लेना आदि। दही इन समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकता है।

2. चेहरे के अनचाहे बाल

चेहरे पर अनचाहे बाल किसी को पसंद नहीं आते, फिर‌ भी यह समस्या किसी-किसी को हो ही जाती है। इसका कारण हार्मोन भी हो सकता है, पर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है इस समस्या से आप दही को इस्तेमाल कर के निजात पा सकते हैं।

3. चेहरे की रंगत एक समान करें

गर्मियों के सीजन में अक्सर हमारी स्किन झुलस कर काली पड़ जाती है जो देखने में एकदम डल और बेजान लगती है। चेहरे को चाहे जितना भी कवर कर लें, यह समस्या तो आ ही जाती है। इस समस्या को आप दही, बेसन और हल्दी का फेसपैक के जरिए ठीक कर सकते हैं।

4. दाग धब्बे को दूर करें

चेहरे से दाग-धब्बे को हटाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार मुहांसों के कारण या और किसी कारण वश दाग-धब्बे का सामना करने पड़ जाते हैं। दही में कई सारे विटामिन होते हैं जो इस समस्या को खत्म कर सकते हैं।

5. सनबर्न की समस्या हो जाती है खत्म

वैसे तो सनबर्न एक आम समस्या होती है इसके कारण दर्द या पीड़ा नहीं होती है लेकिन चेहरे की खूबसूरती काफी हद तक कम हो जाती हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। दही को रोजाना अपने चेहरे पर लगाकर इसे ठीक किया जा सकता है।

6. चेहरे में नमी का स्तर बनाए रखना

हमें अपने चेहरे के PH बैलेंस या नमी को मेंटेन रखना होता है। नमी का स्तर सही ना होने से चेहरे से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जो कि दही आपकी इस समस्या से राहत दिला सकता हैं‌।

7. बढ़ती उम्र के निशान को कम करें

वैसे तो उम्र के साथ चेहरे में समस्या या उम्र के लक्षण दिखना ये सब तो हर कोई के साथ होता है, लेकिन कई बार उम्र से पहले ही चेहरे पर निशान नजर आने लगते हैं। जिसका हमें तुरंत उपचार करना चाहिए। आपकी परेशानी में दही आपके काम आ सकता है इसमें कई सारे मिनरल्स और विटामिंस होते हैं जो आपकी इस समस्या को खत्म कर सकते हैं।

8. रोम छिद्रों की समस्या से राहत

ओपन पोर्स या रोम छिद्र चेहरे की अच्छी खासी लुक बिगाड़ देते हैं। यह समस्या गर्मियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलती हैं। खासकर उन्हें परेशानी ज्यादा हो सकती हैं जिनके चेहरे तैलीय हो। तैलीय और रोम छिद्र वाले चेहरे कभी-कभी तो मेकअप की रौनक ही खराब कर देते हैं। आप दही से बना फेस पैक लगा कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

9. चेहरे की गहराई से सफाई करें

सुंदर चेहरे के लिए सिर्फ मेकअप और महंगे प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि चेहरे की सफाई भी जरूरी है। तभी आपकी खूबसूरती अंदर से उभर कर देखेंगी। आप दही को क्लींजर की तरह या इसे होममेड स्क्रब भी कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

यहां जानेबालों में दही लगाने के फायदे और तरीके

चेहरे के लिए दही से बना होममेड फेस पैक

Dahi face pack

#1 दाग धब्बों के लिए दही से बना फेस पैक

  • टमाटर का रस 
  • दही
  • दही और टमाटर के रस को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और इसे अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट तक मसाज करेंगे।
  • मसाज के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ देंगे जब यह सूख जाए, तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इसे चेहरे के दाग धब्बे कम होते हैं और चेहरे बेदाग नजर आते हैं।

क्योंकि दही के साथ-साथ टमाटर भी जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने में काफी असरदार माना जाता है। टमाटर का इस्तेमाल हम अपने चेहरे पर अलग-अलग तरीकों से अलग-अलग समस्याओं के लिए करते हैं।

#2 डार्क सर्कल्स के लिए दही से बना फेस पैक

  • दही
  • खीरे का रस
  • दही और खीरे के रस को अच्छे से मिक्स कर ले इसे अपने आंखों के चारों ओर हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें।
  • यह सूख जाए तो ठंडे पानी से आंखों को धो लें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपके डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगे।

खीरे को डार्क सर्कस तथा दाग धब्बों के लिए असरदार माना जाता है। यह आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ समस्याओं को भी खत्म करता है। कई बार हम देखते हैं कि आंखों के लिए बनी आई क्रीम में भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है।

#3 चेहरे के अनचाहे बाल के लिए दही से बना फेसपैक

  • बेसन
  • दही
  • नींबू का रस
  • बेसन दही और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स कर लें और इसे अपने चेहरे पर लगा ले, जब यह सूख जाए तो इससे हल्के हाथों से मसाज करें।
  • फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ हमारे चेहरे पर ब्लीच का भी काम करता है। इसे हम कई तरीकों से अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल करते हैं। अनचाहे बालों के लिए नींबू, दही और बेसन का यह फेस पैक असरदार हैं।

#4 चेहरे की रंगत को ठीक करने के लिए दही का फेस पैक

  • दही
  • बेसन
  • हल्दी
  • नींबू का रस
  • बेसन, हल्दी, दही, नींबू का रस को अच्छे से मिक्स कर लें, फिर इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें जब ये सुख जाए तो ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

सदियों से लोग अपनी रंग को निखारने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। हल्दी चेहरे की रंगत ही नहीं दाग-धब्बे, फोड़े-फुंसी सभी के लिए रामबाण है। ये आपकी त्वचा के रंग को एक समान करने में काफी असरदार है।

#5 चेहरे की झुर्रियों के लिए दही फेस पैक

  • ओट्स
  • दही
  • ओट्स और दही का स्मूथ पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर रखें।
  • जब ये सुख जाए चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।

यह फेस पैक चेहरे की झुर्रियों को हटाकर चेहरे की त्वचा में कसाव लाता है। वैसे तो ओट्स से बने अलग-अलग फेस पैक हम अपने चेहरे पर लगाते हैं। सबकी अपनी अलग-अलग फायदे होते हैं। दही और ओट्स का यह फेसपैक झुर्रियों को हटाने में बहुत असरदार है।

यहां जानेचेहरे पर बेसन लगाने के फायदे और नुकसान

चेहरे पर दही लगाने के नुकसान

यह कहना गलत नहीं होगा कि हर चीज की अपनी गुण और अवगुण होते हैं। चेहरे पर दही लगाने के अनेकों फायदे मिलते हैं, पर इसे आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल करने पर हमारे चेहरे को नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। अपने चेहरे के टाइप्स के अनुसार ही दही का यूज़ करें। चेहरे पर हो रहे समस्याओं को अच्छी तरह से समझ कर ही दही का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर यह समस्या ज्यादा है तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

मैं ये टिप्स अपने कुछ अनुभव के आधार पर आप लोगों से साझा कर रही हूं। दही से बना होममेड स्किन केयर टिप्स सभी के लिए यूज़फुल होते हैं लेकिन सब की त्वचा एक समान न होने के कारण किसी किसी को एलर्जी या कोई परेशानी हो सकती है। आप अच्छे चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.