क्या आप जानते हैं दही खाने के फायदे के बारे में। आपने दही से चेहरे और बालों को होने वाले फायदे के बारे में तो सुना ही होगा। हमारे भारतीय खाने की थाली में दही हो तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। दही को आप लस्सी या किसी भी तरह से खा सकते हैं।

दही में पाए जाने वाला तत्व बॉडी को हर तरह से फायदे पहुंचाते हैं। इसमें विटामिन बी12, विटामिन बी6, आयरन और कैल्शियम समेत कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। दही ब्यूटी के साथ-साथ हमारे सेहत का ख्याल बड़ी आसानी से रख सकता है इसके लिए आपको हर रोज दही का सेवन करने की आवश्यकता है। आज आपको बताएंगे कि दही खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं साथ ही दही का सेवन करने का सही समय क्या होता है और सर्दियों में आप दही को आसानी से कैसे जमा सकते हैं।

दही खाने से बॉडी को होने वाले फायदे

  1. दांतों और मसूड़ों को मजबूत बनाता है दही – दही में फास्फोरस और कैल्शियम की मात्रा पाया जाता है, जिससे दांतों और मसूड़ों के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। अगर आप दांतों की समस्या से परेशान है तो दही आप को लाभ पहुंचा सकता है।
  2. पाचन को दुरुस्त रखता है दही – आपकी पाचन तंत्र ठीक से काम न करे तो अनेक बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं, जैसे – कमजोरी, भूख न लगना, गैस की समस्या आदि। दही का सेवन करें, आपको इन सब परेशानियों से जल्द राहत मिल सकता है।
  3. दही के इस्तेमाल से वजन को कम करें – आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दही भी आपके वजन को कंट्रोल कर सकता है। मोटापा मानव जाति के लिए समस्या बनती जा रही है। दही हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम कर के वजन को बढ़ने से रोकता है, इसके लिए रोज एक कटोरी दही जरूर खाएं।
  4. मुंह में होने वाले छालों से राहत दिलाता है दही – कई बार जाने अनजाने हमें मुंह के छालों की समस्या को झेलना पड़ता है। आप दही से कुल्ला करें या छालों पर दही लगाने से भी आपको राहत मिलेगी।
  5. दिल को रखें हेल्दी – दही दिल को हेल्दी रखकर, दिल से जुड़ी बीमारियों से राहत दिलाता है। खून में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम रहता है।
  6. बालों की समस्या को दूर करें – रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं तो, आपको दही से बना हेयर पैक लगाने के साथ ही दही को खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।
  7. त्वचा के लिए फायदेमंद है दही – चेहरे से जुड़ी परेशानियों को खत्म करता है दही, इसके लिए आपको दही से बना फेस पैक इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही दही को खाने में शामिल करना कभी न भूलें।
  8. बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है – हर रोज दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है जिससे आपको बीमारियों के सामने कम से कम करना पड़ता है।
  9. मानसिक और शारीरिक थकावट कम करें – बिजी लाइफ की वजह से हम सभी को कभी ना कभी मानसिक और शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ ही जाता है। दही के यूज़ से जल्द ही इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आपके शरीर में एनर्जी और नमी के अलावा ठंडक का भी अहसास कराता है।

दही के साथ कौन-कौन सी चीजें हमें नहीं खानी चाहिए

वैसे तो दही सेहत को के लिए जरूरी है, पर कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिसे दही के साथ हमें नहीं खानी चाहिए। इससे आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता हैं।

  1. मछली – दही और मछली एक साथ खाने पर आपको स्किन से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं और एसिडिटी भी हो सकती हैं।
  2. खट्टे फल – वैसे तो खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है लेकिन आप दही और खट्टे फल का सेवन एक साथ करने से बचें। इससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।
  3. तली हुई और मसालेदार चीजें – दही के साथ तली भुनी चीजें बिल्कुल न खाएं। इससे पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका पेट खराब भी हो सकता है।
  4. चिकन, दही और खजूर – दही, चिकन और खजूर कभी भी एक साथ न खाएं। इसे आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
  5. दही और उड़द की दाल – उड़द दाल के साथ दही का सेवन ना करें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इससे आपको हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
  6. चीज – चीज से बने हम कई तरह के व्यंजन बनाते हैं और खाते भी हैं लेकिन दही के साथ चीज का सेवन ना ही करें तो अच्छा है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और बीमारी का शिकार भी हो सकते हैं।
  7. दही और दूध – दही और दूध को एक साथ न खाएं इससे आपको गैस की समस्या हो जाती है। दही और दूध के खाने के बीच 2 से 3 घंटे का अंतर जरूर रखें।

दही खाने के नुकसान

गर्मियों में दही खाना काफी लोग पसंद करते हैं यही नहीं दही से बना कोई भी व्यंजन काफी शौक से खाना पसंद करते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा होती है जो हमारे हड्डियों और दातों के लिए लाभदायक होता है पर क्या आप जानते हैं दही खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। किसी भी चीज में गुण और अवगुण दोनों पाए जाते हैं। दही हमें कई तरह से फायदे तो पहुंचाता है लेकिन कभी-कभी ज्यादा मात्रा या गलत समय पर सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान भी होता है तो आइए जानते दही खाने के क्या नुकसान हो सकता है।

  1. मोटापे की समस्या बढ़ जाती है।
  2. बढ़ सकती है एलर्जी की समस्या।
  3. रात में भूलकर भी ना खाएं दही।
  4. अस्थमा मरीज दही से करें परहेज।
  5. नाॅनवेज के साथ न खाएं दही।
  6. खट्टा दही शरीर के लिए होता है हानिकारक।

1. मोटापे की समस्या बढ़ जाती है

प्रतिदिन अगर दही को सीमित मात्रा में न खाया जाए तो वजन घटने की जगह बढ़ जाता है। आजकल बाजार में कम फैट वाला दही काफी प्रचलित हो गया है। दही खरीदते समय ये जरूर जांच ले कहीं इसमें शुगर की मात्रा तो नहीं है, क्योंकि दही में चीनी की मात्रा वजन को और बढ़ा सकते हैं। लो फैट वाले दूध से बने दही का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है और वजन भी कंट्रोल होता है।

2. बढ़ सकती है एलर्जी की समस्या

स्किन की एलर्जी और जोड़ों का दर्द (गठिया) वाले व्यक्ति को दही से बचना चाहिए इससे समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। कुछ लोगों को दूध या दूध से बनी चीजों से एलर्जी होती है ऐसे में दही का सेवन करने से शरीर में सूजन हो सकती है। एलर्जी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेकर ही दही का सेवन करना चाहिए।

3. रात में भूलकर भी ना खाएं दही

दही खाने का सबसे अच्छा टाइम सुबह नाश्ते का होता है। रात में दही खाने से हमारे पाचन तंत्र धीमा पड़ने लगता है जिससे कि खाना पचाने में दिक्कते आने लगती है। एसिडिटी की समस्या से गिर सकते हैं। शरीर में सूजन रहता है तो रात के समय दही खाने से ये समस्या बढ़ सकती हैं।

4. अस्थमा मरीज दही से करें परहेज

आपको सांस की प्रॉब्लम है और अस्थमा के मरीज है तो अपने चिकित्सक से सलाह पर ही दही का सेवन करें, इससे सांस की तकलीफ और ज्यादा बढ़ सकती है जिससे की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

5. नाॅनवेज के साथ न खाएं दही

नॉनवेज के साथ दही को भूलकर भी हाथ न लगाएं। इससे स्किन की प्रॉब्लम, एलर्जी और पेट से सबंधित रोग हो सकते हैं तो आज ही अपना ये आदत बदल डालिए।

6. खट्टा दही शरीर के लिए होता है हानिकारक

दही खट्टा हो गया हो या ज्यादा दिन का हो ऐसे दही का सेवन बिल्कुल ना करें, क्योंकि इससे पेट की समस्या, फूड प्वाइजनिंग और गैस की प्रॉब्लम हो सकती हैं।

उम्मीद करती हूं कि इस लेख के जरिए बताए गए दही खाने के नुकसान आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा।

दही चीनी खाने के फायदे

  • दही चीनी खाने से टॉयलेट में जलन कम होती हैं। दही में विटामिन B12, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है। दही मूत्राशय को ठंडा रखता है जिससे पेशाब करते समय जलन की समस्या नहीं होती। अगर आपको पानी कम पीने की आदत है तो अपने डाइट में दही चीनी को जरूर शामिल करें।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि दही चीनी खाने से तुरंत बॉडी को ग्लूकोज की पूर्ति हो जाती हैं। दही चीनी को सुबह नाश्ते के टाइम खाना चाहिए। घर से बाहर जाते समय दही चीनी खिलाया जाता है ताकि आप पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहे हैं।
  • सुबह खाली पेट दही खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है और पेट की जलन कम होती है। आयुर्वेदिक के अनुसार दही चीनी पेट के लिए फायदेमंद होता है और इससे पित्त दोष की शिकायत भी कम हो जाती हैं।

दही खाने का सही समय

  • दही का सेवन करने का सबसे सही टाइम सुबह नाश्ते का होता है, क्योंकि नाश्ते में दही का सेवन करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती है और किसी भी काम को आप मन लगाकर कर सकते हैं।
  • रात के समय भूलकर भी दही न खाएं, इससे आपके पाचन क्रिया धीमी पड़ सकती है और एसिडिटी होने का खतरा बढ़ जाता है।

सर्दियों में दही कैसे जमाये

  • सर्दियों के मौसम में ज्यादा ठंड होने से दही बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
  • अच्छी और गाढ़ी दही जमाने के लिए भैंस का दूध का इस्तेमाल करें।
  • दही बनाने के लिए दूध को थोड़ी देर उबाल लें, जिससे की दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
  • दूध जब हल्का गर्म (गुनगुना) हो तो उसमें थोड़ी सी दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
  • आप दूध और दही को जितनी अच्छी तरह से फेटेगें, आपकी दही उतनी अच्छी जमकर तैयार होगी।
  • अब दूध वाले बर्तन को फूड रैपर से अच्छी तरह का रैप कर लें, जिससे उसमें थोड़ी सी भी हवा न जाने पाए।
  • रैप की हुई दूध के बर्तन को किसी अलमारी या आटे वाले डिब्बे में रख दें।
  • फिर सुबह उसे निकाल लें। आपका दही जम कर तैयार हो जाएगा।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.