ऑयली स्किन वालों को चेहरे की ज्यादा केयर करने की जरूरत पड़ती है। वैसे तो तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए बहुत सारे घरेलू नुस्खे होते है पर घरेलू नुस्खे के लिए आजकल रोज-रोज टाइम कहा होता है इस बिजी लाइफ स्टाइल में।

कई बार लोग ऑयली चेहरे के लिए मॉइस्चराइजर और क्रीम तो चुज कर लेते है पर उन्हें ये समझ नहीं आता कि ऑयली चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है। मार्केट में कई सारे फेस वाश उपलब्ध है पर इनमें से कौन सा फेस वाश अच्छा है, यह समझना काफी मुश्किल हो जाता है।

यहां जाने –
1. तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस पैक
2. तैलीय त्वचा के लिए सबसे अच्छा फेस स्क्रब

आपके लिए इस समस्या का भी हल हम ढूंढ के लाए है। आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। यहाँ आपको ऐसे फेस वॉश के बारे में बताएंगे जो ऑयली चेहरे के लिए बेस्ट फेस वॉश हो सकता है।

तैलीय त्वचा के लिए 7 सबसे अच्छा फेस वॉश

#1 Plum Green Tea Pore Cleansing Face Wash

Plum Green Tea Pore Cleansing Face Wash

प्लम का फेस वाश ग्रीन टी के गुणों के साथ आता है साथ ही इसमें ग्रीन टी भी मौजूद होता है। यह फेस वॉश एक्ने, ऑयली और सेंसेटिव स्किन वालों के लिए बेस्ट फेस वाश है। इसे ड्राई स्किन वाले इस्तेमाल ना करें।

  • ये फेस वॉश पैराबेन फ्री है और इसका टेक्सचर जेल फॉर्म में है।
  • इसमें छोटे छोटे बाल है जो चेहरे की स्क्रबिंग का काम करते है।
  • ये चेहरे के ऑयल को दो से तीन घंटे के लिए रोकता है।
  • इसकी कीमत ना ज्यादा महंगी और ना ज्यादा सस्ती है। आप इसे एक बार जरूर ट्राई कर सकते है।

#2 WOW Skin Science Green Tea Foaming Face Wash

WOW Skin Science Green Tea Foaming Face Wash

WoW कंपनी का ये फेस वॉश ऑयली और पिंपल्स स्किन वालों के लिए हेल्पफुल है। इसमें ग्रीन टी और एलोवेरा का यूज किया गया है। इस फेस वॉश में विटामिन बी12 और बी5 है जो चेहरे की स्किन पर आने वाले उम्र के लक्षणों को रोकते है।

  • इस फेस वॉश में पैराबेन, सिलिकॉन और सल्फेट का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • चेहरे को अच्छे से साफ करता है और उसे ग्लोइंग बनाता है।
  • फेस को ग्लोइंग और मुलायम बनाए रखता है। मुंहासे और दाग-धब्बों को होने से रोकता है।
  • चेहरे की मरम्मत करके उसे ताजगी वाला लुक देता है।

#3 Clean & Clear Foaming Face Wash

Clean & Clear Foaming Face Wash

क्लीन एंड क्लियर फेस वॉश काफी समय से लोगों के बीच अपना विश्वास बनाए रखा है। ये फेस वॉश ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन टाइप वालों के लिए बेहतर फेस वाश है। ये चेहरे से ऑयल, गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है।

  • ब्लैकहेड्स को हटाता है।
  • चेहरे की पोर्स को क्लीन कर उसे ग्लोइंग बनाता है।
  • चेहरे में नमी बनाए रखता है।
  • रोम छिद्रों को बंद होने से रोकता है।
  • पिंपल्स वाले जर्म्स को खत्म करता है।

#4 Lotus Herbals Whiteglow Active Skin Whitening + Oil Control Face Wash

Lotus Herbals Whiteglow Active Skin Whitening Oil Control Face Wash

तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस वॉश के लिस्ट में लोटस का फेस वाश भी जुड़ गया है। ये लोटस व्हाइट ग्लो एक्टिव स्किन व्हाइटनिंग एंड ऑयल कंट्रोल फेस वॉश है। इस प्रोडक्ट का दावा है कि चेहरे पर जलन व खुजली पैदा किए बिना ही, चेहरे की अतिरिक्त तेल को निकाल चेहरे को साफ करेगा।

  • ये फेस वॉश ग्रीन टी और बैरबरी से बना हुआ है।
  • चेहरे को साफ कर उस इंस्टेंट ग्लो देगा।
  • ये पैराबेन मुक्त नहीं है।
  • चेहरे को ऑयली होने से 4 से 5 घंटे तक बचा सकता है।
  • हल्के मेकअप को 1 वाश में साफ कर सकता है।
  • चेहरे का रंग एक समान कर सकता है।

#5 Ponds Pure White Pollution Out + Purity With Activated Charcoal

Ponds Pure White Pollution Out Purity With Activated Charcoal

वैसे तो पॉन्ड्स कंपनी का बहुत सारा फेस वॉश मार्केट में उपलब्ध है लेकिन ये पॉन्ड्स प्योर व्हाइट एंटी पॉल्यूशन फेस वॉश ऑयल और धूल मिट्टी को अंदर से आसानी पूर्वक साफ करने का काम करता है।

  • इसमें चारकोल के गुण है जो त्वचा में जमी गन्दगी को अंदर से साफ करता है।
  • चेहरे के ऑयल को बैलेंस करता है और चेहरे की मृत त्वचा को भी हटाता है।
  • इसमें सक्रिय कार्बन होता है जो काली अशुद्धियों का का सफाया करता है।
  • फेस को ग्लोइंग और ब्राइट करता है।
  • ये फेस वॉश आपको साइज़ के अनुसार अलग-अलग दामों पर मिल सकता है।
  • ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट चारकोल फेस वॉश हो सकता है।
  • इसका टेक्सचर कृमि होने के बावजूद चेहरे में अच्छे से मिलकर चेहरे को अच्छे तरीके से साफ करता है।

#6 Garnier Skin Naturals Light Complete Fairness Face Wash

Garnier Skin Naturals Light Complete Fairness Face Wash

गार्नियर लाइट कंप्लीट एक विटामिन सी फेस वॉश है। इस फेस वॉश में ऐसे नींबू का इस्तेमाल किया गया है जो, लेमन का राजा कहलाता है। इस नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते है। नींबू चेहरे को लाइट और ब्राइट करने में हेल्प करता है।

  • ये फेस वॉश खासतौर पर लेडीजों के लिए बनाया गया है।
  • चेहरे को क्लीन कर उसे चमकदार बनाता है।
  • धीरे-धीरे चेहरे को निखारता है और चेहरे के रंग को हल्का लाइट करता है।
  • बजट के हिसाब से एक ऑयली स्किन के लिए बेहतर फेस वॉश के लिस्ट में शामिल है।

#7 Mamaearth Tea Tree Foaming Face Wash

Mamaearth Tea Tree Foaming Face Wash

मामाअर्थ टी ट्री फोमिंग फेस वॉश में टी ट्री के गुण होते है जो मुंहासे और ऑयली स्किन के लिए वरदान है। ये फेस वॉश सिलिकॉन ब्रश के साथ आता है, जिसे चेहरे की सफाई अच्छे और नरम तरीके से होती है। इस प्रोडक्ट के हिसाब से इससे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते है।

  • यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • इसमें सल्फेट, पैराबेन और पेट्रोलियम का यूज नहीं किया गया है।
  • चेहरे के पोर्स को क्लीन कर अतिरिक्त निकलने वाले तेल को रोकता है।
  • इसमें सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है जो चेहरे को एक्सफोलिएट करता है।
  • मामाअर्थ के इस फेस वॉश में टी ट्री, नीम और सैलिसिलिक एसिड का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया गया है।
  • आपके बजट के हिसाब से थोड़ा सा महंगा हो सकता है।

फेस वॉश का चुनाव और इसका इस्तेमाल कैसे करें

  1. रात में सोने से पहले और सुबह उठने के बाद चेहरे को फेस वॉश धोएं।
  2. हैवी मेकअप को उतारने के लिए सिर्फ फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें।
  3. फेस वॉश को लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से 1 मिनट तक मसाज करने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
  4. फेस वॉश को हमेशा गीले चेहरे पर अप्लाई करें।
  5. फेस वॉश करते समय ध्यान रखें कि ये आपकी आंखों के अंदर ना जाने पाएं।
  6. हमेशा अपने स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वॉश का चुनाव करें। मार्केट में अलग-अलग स्किन टाइप के लिए अलग-अलग फेस वॉश मौजूद रहते है।
  7. हमेशा केमिकल फ्री फेस वॉश लेने की कोशिश करें।

उम्मीद है कि हमारा ये पोस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हुआ होगा। ऐसे ही ब्यूटी, हेल्थ और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहें एंजेलिक प्रिया के साथ। और हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलो करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.