पिम्पल्स और कील मुहांसे जैसी समस्याएं कई लोगों के चेहरे पर होती रहती हैं। यह समस्या भले ही छोटी लगती हो पर चेहरे पर जरा भी अच्छी नहीं लगती। अच्छा खासा चेहरे की लुक खराब हो जाता है। ये समस्या खासतौर पर यंग उम्र वाले लड़के और लड़कियों में देखने को मिलता है। कई बार हम इससे मेकअप के जरिए छुपा भी लेते हैं पर यह तरीका ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है। इसलिए इसे छुपाने की जगह हटाने का तरीका अपनाना चाहिए।

चेहरे पर पिम्पल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। फेस वॉश तो सभी लोग खरीदते हैं और इस्तेमाल भी करते हैं, पर शायद अपने स्किन के हिसाब से फेस वॉश चुनने में कहीं ना कहीं गलती कर देते हैं। उन्हें यह समझने में वक्त लग जाता है कि पिम्पल्स के लिए सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है।

आज आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे पिम्पल्स के लिए बेस्ट फेस वॉश के नाम और उनके बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जिसको इस्तेमाल कर अपने चेहरे को पिम्पल्स फ्री बना सकते हैं। पिम्पल्स वाले चेहरे को केयर करने के कुछ टिप्स भी बताएंगे। जिसे अपनाकर चेहरे को जल्द और आसानी पूर्वक पिम्पल्स से मुक्ति दिला सकते हैं।

यहां जाने – ऑयली स्किन के लिए
1. सबसे अच्छा फेस वॉश
2. सबसे अच्छा फेस स्क्रब

पिम्पल्स के लिए बेस्ट फेस वॉश

1. Aroma Magic Neem & Tea Tree Face Wash

Aroma Magic Neem & Tea Tree Face Wash

अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वॉश गुलाब और नीम के अर्क के से बनाया गया है और चाय के पेड़ से निकलने वाले तेल का भी यूज किया गया है। नीम मुंहासे उत्पन्न करने वाले जीवाणु को मारता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं जो पिम्पल्स वाले चेहरे के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

गुण

  • अरोमा के इस फेस वाश में पैराबेन, सुगंध और अल्कोहल का यूज नहीं किया गया है।
  • इसमें नीम और टी ट्री के अलावा गुलाब की पंखुड़ियों के अर्क का यूज़ किया गया है।
  • ये मुहांसों को होने से रोकता है और चेहरे की जलन को दूर करता है।
  • इसे ड्राई और सेंसेटिव स्किन वाले इस्तेमाल ना करें।
  • धीरे-धीरे ब्लैकहेड्स को हटाकर चेहरे को कोमल और चमकदार बनाता है।
  • पुरुष और महिला दोनों इस फेस वाश का यूज कर सकते हैं।
  • चेहरे से तेल और बैक्टीरिया को हटाकर फेस को साफ करता है। जल्द और अच्छे रिजल्ट के लिए इसे सुबह और शाम यूज कर सकते हैं।

अवगुण

  • रूखी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • दाग धब्बों पर उतना असर नहीं करता है।

2. mCaffeine Naked Detox Green Tea Face Wash

mCaffeine Naked Detox Green Tea Face Wash

एमकैफ़ीन नेकेड डिटॉक्स ग्रीन टी फेस वाश ग्रीन टी से बना होता है। ग्रीन टी जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह चेहरे की सूजन और रेडीकल्स से लड़कर चेहरे को फ्रेश लुक देता है। इसमें कैफ़ीन काफी मात्रा में होता है जो चेहरे को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

  • इस फेस वाश में हाइलूरिक एसिड का यूज़ किया गया है जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हुए उसे चमकदार बनाता है।
  • यह डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है और पैराबेन फ्री हैं।
  • दाग धब्बों से राहत दिलाता है।
  • सूर्य की किरणों से चेहरे को पहुंचने वाले हानि को ठीक करता है।
  • ये सिलिकॉन, SLS और SLES मुक्त हैं।
  • इसे सभी स्किन टाइप वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. Himalaya Herbals Purifying Neem Face Wash

Himalaya Herbals Purifying Neem Face Wash

हिमालया प्यूरीफाइंग नीम फेस वाश हर्बल फेस वाश है और एक्ने के लिए यह काफी समय से मार्केट में उपलब्ध और विश्वसनीय है। सभी ने कभी न कभी इसे जरूर यूज किया होगा। अगर नहीं भी किया है तो एक बार जरूर ट्राई करके देख सकते हैं।

हिमालय प्यूरीफाइंग नीम फेस वाश के फायदे

  • ये एक हर्बल और साबुन फ्री प्रोडक्ट है।
  • चेहरे की ऑयल और गंदगी को साफ करता है।
  • पिंपल्स को ठीक कर चेहरे को पिंपल्स फ्री बनाता है।
  • इसमें हल्दी और नीम का अद्भुत मिश्रण हैं। हल्दी और नीम एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल के गुणों के साथ आते हैं।
  • यह फेस वाश चेहरे पर नेचुरल ग्लो और चेहरे को क्लीन बनाता है।
  • इस फेस वाश में हल्दी को मिलाया गया है जो कि एंटीसेप्टिक होने के कारण फोड़े फुंसियों को जड़ से खत्म कर उसे दोबारा आने से भी रोकता है।

अवगुण

  • ज्यादा ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त नहीं है।

4. Clean & Clear Foaming Face Wash

Clean & Clear Foaming Face Wash

क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाश को विशेष रूप से ऑयली और पिंपल्स वाले स्किन के लिए तैयार किया गया है। इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसका ज्यादा अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो इस फेस वॉश को करने के बाद ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर जरूर यूज़ करें।

क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाश के फायदे

  • चेहरे को बिना ड्राई किए उसे अंदर से साफ करता है।
  • ऑयली, एक्ने और पिंपल्स स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश हो सकता है।
  • पिंपल्स के साथ-साथ ब्लैकहेड्स को भी रोकता है।
  • चेहरे के अतिरिक्त तेल को रोककर उसे ऑयल फ्री बनाता है।
  • इसके प्रतिदिन इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में साफ-सुथरा स्किन पा सकते हैं।

अवगुण

  • इसमें पैराबेन नामक केमिकल है।
  • ड्राई स्किन वालों के लिए सूटेबल नहीं है।

5. WOW Skin Science Anti Acne Face Wash

WOW Skin Science Anti Acne Face Wash

WOW स्किन साइंस एंटी एक्ने फेस वाश पिम्पल्स फ्री लुक देने में किसी से भी पीछे नहीं है। हम सभी जानते हैं कि WOW का प्रोडक्ट हानिकारक केमिकल से मुक्त होते हैं। तो आइए जानते हैं इस फेस वाश के बारे में।

  • इस फेस वाश में ग्रीन टी, एलोवेरा, साइसिलिक एसिड, नीम, टी ट्री और शहतूत मुख्य रूप से शामिल है।
  • इसमें विटामिन B5 और विटामिन ई भी ऐड किया गया है।
  • वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स को हटाता है।
  • पिंपल्स को खत्म कर चेहरे पर होने वाले जलन को शांत करता है।
  • इसमें एंटीमाइक्रोबॉयल है जो मुहांसे वाले जीवाणु को खत्म करते हैं।
  • मुहांसों के निशान और दाग धब्बों को थोड़ा हल्का करता है।
  • पैराबेन और खनिज ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। रोम छिद्र को बंद करके त्वचा को निखारता है।

6. UrbanBotanics Tea Tree, Basil & Purifying Neem Face Wash

UrbanBotanics Tea Tree, Basil & Purifying Neem Face Wash

अरबन बोटानिक्स के फेस वाश में टी ट्री, नीम और तुलसी का मिश्रण है। नीम का तो आपको पता ही होगा यह मुहांसों का जानी दुश्मन होता है। इसमें एंटीफंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है। ये फेस वाश ऑयली और पिंपल्स वाले चेहरे के लिए काफी असरदार हो सकता हैं।

  • चेहरे को गहराई से साफ करता है।
  • पिंपल्स को ठीक कर के उसे दोबारा आने से रोकता है।
  • फेस के अतिरिक्त ऑयल को हटाकर चेहरे को ऑयल फ्री लुक प्रदान करता है।
  • पैराबेन, सल्फेट और सिलिकॉन से मुक्त है।
  • त्वचा को बिना किसी नुकसान के मुलायम और कोमल बनाए रखता है।

7. Lotus Herbals Tea Tree & Cinnamon Anti-Acne Oil Control Face Wash

Lotus Herbals Tea Tree & Cinnamon Anti-Acne Oil Control Face Wash

लोटस हर्बल एक जाने-माने ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है। लोटस हर्बल टी ट्री एंड सिनेमन एंटी एक्ने ऑयल कंट्रोल फेस वॉश में दालचीनी और टी ट्री ऑयल का ऐड किया गया है। दालचीनी फेस क्लींजर का काम करता है जो मरे हुए त्वचा को हटाकर चेहरे पर चमक लाता है। टी ट्री ऑयल में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीफंगल होते हैं जो चेहरे की लगभग हर समस्याओं को ठीक करते हैं।

अवगुण

  • लोटस का ये फेस वाश में दालचीनी और टी ट्री के गुण शामिल है।
  • यह चेहरे को गहराई से साफ करता है और चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करता है।
  • रोम छिद्रों को बंद करके चेहरे पर नई चमक लाता है।
  • चेहरे के सूजन को कम करें।
  • मुंहासे और पिंपल्स को ठीक करता है।
  • ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश हो सकता है।
  • चेहरे की ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा कर त्वचा को निखारता है।

अवगुण

  • एसएलएस एंड पैराबेन है।
  • ड्राई स्किन वालों के लिए उपयुक्त नहीं है।

8. Medimix Ayurvedic Anti Pimple Face Wash

Medimix Ayurvedic Anti Pimple Face Wash

मेडिमिक्स आयुर्वेदिक एंटी पिंपल्स फेस वॉश मुंहासे वाले स्किन के लिए उपयोगी है। इस फेस वाश में हल्दी, एलोवेरा और नीम का इस्तेमाल किया गया है। इन सभी के अलावा मजीठा और लिली को भी ऐड किया गया है। एलोवेरा चेहरे को मॉइस्चराइज करता है तथा हल्दी एलर्जी और संक्रमण को रोकता है। मजीठा त्वचा को मुलायम बनाता है।

गुण

  • मेडिमिक्स का ये फेस वॉश आयुर्वेदिक फेस वाश के लिस्ट में शामिल है।
  • चेहरे के फोड़े, फुंसी और पिंपल्स को कम करता है।
  • त्वचा को धीरे-धीरे गहराई से साफ करता है।
  • स्किन में हुए एलर्जी और सूजन को भी कम करता है।

अवगुण

  • बनावटी रंग का इस्तेमाल किया गया है।
  • स्किन थोड़ी रुखी हो सकती है।

9. Neutrogena Oil Free Acne Face Wash

Neutrogena Oil Free Acne Face Wash

न्यूट्रीगेना ऑयल फ्री एंटी फेस वॉश अल्कोहल फ्री फेस वॉश है और साथ ही एक फेशियल क्लींजर भी है। इसमें सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है। यह चेहरे के मुंहासे वाले बैक्टीरिया को रोकने में हेल्प करता है।

गुण

  • चेहरे को बिना ड्राई किए ही पिम्पल्स को हटाता है।
  • फेस को अतिरिक्त ऑयल से मुक्त करता है।
  • त्वचा को नरम और ग्लोइंग बनाए रखता है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • धीरे-धीरे ब्लैकहेड्स को भी खत्म करता है।
  • बेहतर रिजल्ट के लिए सुबह और रात दोनों समय इसका इस्तेमाल करें।

अवगुण

  • स्किन को ज्यादा ड्राई कर सकता है।

10. Ponds Pimple Clear Face Wash

Ponds Pimple Clear Face Wash

पॉन्ड्स पिम्पल्स क्लियर फेस वॉश मुहांसों के लिए असरदार और बजट फ्रेंडली फेस वॉश है। इस कंपनी के मुताबिक यह 3 दिन में ही अपना असर दिखाना शुरू करता है। इसमें सेलिक एसिड और भी बहुत सारे केमिकल का इस्तेमाल किया गया है।

गुण

  • इसे ऑयली और ड्राई स्किन वाले इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन किसी किसी ड्राई स्किन वालों की त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती हैं। ऑयली स्किन वाले बेझिझक इस्तेमाल करें।
  • चेहरे की ऑयल, गंदगी और पिंपल्स को हटाने में सक्षम है।
  • फेस को गहराई से साफ कर ब्लैकहेड्स को दूर करता है।

अवगुण

  • इस्तेमाल के बाद स्किन रूखी लग सकती हैं।

पिम्पल्स वाले चेहरे को केयर करने के टिप्स

  1. पिम्पल वाले चेहरे को ज्यादा रगड़े या फोड़े नहीं। इससे चेहरे की पिम्पल्स या मुहांसे बढ़ सकते हैं।
  2. मुहांसे वाले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी या ठंडे पानी से दिन में दो से तीन बार धोएं।
  3. चेहरे पर ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।
  4. पिम्पल्स वाले चेहरे को सुबह और रात दोनों समय फेस वाश से धोएं।
  5. चेहरे पर नाखून का इस्तेमाल ना करें और मुहांसों को रगड़ने का भी कोशिश ना करें। इससे मुहांसे ठीक होने की जगह और फैल सकते हैं।
  6. चेहरे को बर्फ से सिकाई करें। इससे मुहांसे कम होने लगेगें।
  7. अपने चेहरे पर तेल, धूल, मिट्टी और गंदगी बिल्कुल भी न जमने दें।
  8. हल्के उंगलियों की मदद से चेहरे पर कुछ मिनट मसाज करें। चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। याद रहें, मुहांसों को चोट न पहुंचे।

उम्मीद है कि हमारा ये पोस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हुआ होगा। ऐसे ही ब्यूटी, हेल्थ और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहें एंजेलिक प्रिया के साथ। और हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलो करना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.