महिला हो या पुरुष सभी को अपने चेहरे की मसाज करनी चाहिए। ऐसे तो कई सारे ब्यूटी एक्सपर्ट है, जो चेहरे को रेगुलर मसाज करने के सुझाव देते हैं। आजकल तो बिजी लाइफ स्टाइल के वजह से लोग घर पर कम और घर से बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। जिसकी वजह से चेहरे को और ज्यादा धूल, गर्मी और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। लोगों के पास कम समय होने के कारण चेहरे पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं।

बार-बार पार्लर जाना भी तो मुमकिन नहीं हो पाता, क्योंकि अपने समय के साथ-साथ बजट का भी ध्यान रखना होता है। कई बार हम सोचते हैं, कि किसी त्यौहार के समय जाकर पार्लर में फेस क्लीनअप करा लेंगे यह भी सही है।

लेकिन आप घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों से अपने चेहरे का ख्याल रखें तो और अच्छी बात होगी। बस आपको करना ये है, कि समय-समय पर अपने लिए 24 घंटों में से सिर्फ 15 से 20 मिनट तक का समय निकालना है।

तो आइए जानते हैं उन घरेलू तरीकों को जिससे आप अपने चेहरे को यंगर और फ्रेश लुक दे सकती हैं। वह भी बिना किसी महंगे खर्चे के।

यहां जानेघरेलू फेस पैक से पाए निखरी और गोरी त्वचा

ऑयल से घर पर चेहरे की मसाज कैसे करें

1. नारियल का तेल

क्या आपको पता है नारियल तेल बालों के साथ-साथ आपके चेहरे का भी ख्याल रख सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो त्वचा को फायदे पहुंचाते हैं।

नारियल के तेल फायदे और यूज

  • नारियल तेल को चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से फेस को धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करें।
  • इससे आपके चेहरे की गंदगी साफ हो जाएगी। दाग-धब्बे और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। चेहरे में एक नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है।

2. जैतून का तेल

जैतून का तेल खाने से लेकर बालों और चेहरे तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका युज तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे के लिए वरदान साबित होते हैं।

तो आइए जानते हैं जैतून के तेल से चेहरे को क्या-क्या फायदे मिलते हैं

जैतून के तेल फायदे और यूज

  • अपने चेहरे को क्लींजर या फेस वॉश से साफ कर ले।
  • अंगुलियों की मदद से इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। अपनी नाक, गाल और ठोढ़ी पर ज्यादा फोकस करें।
  • उसके बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें या फिर गर्म पानी में तौलिए को डीप करके फेस को क्लीन कर ले।
  • चेहरे में चमक आता है, स्किन हेल्दी और मुलायम बनता है। चेहरे की गंदगी को अंदर से साफ करता है। ब्लैक हेड्स और वाइट हेड्स के समस्याओं से भी राहत मिलता है।

3. एलोवेरा जेल और विटामिन ई

एलोवेरा जेल के बारे में कौन नहीं जानता। यह मिनरल और विटामिन के गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल औषधि और ब्यूटी प्रोडक्ट दोनों तरह से किया जाता है। सदियों से एलोवेरा जेल चेहरे और बालों के लिए वरदान रहा है, इसके साथ-साथ एलोवेरा जूस पीने से भी बॉडी और चेहरे को काफी सारे फायदे मिलते हैं।

आइए जान लेते हैं एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

एलोवेरा जेल और विटामिन ई के फायदे और यूज

  • दो चम्मच एलोवेरा जेल में विटामिन-ई मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक मसाज करें।
  • 30 मिनट तक इसे चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें। उसके बाद गर्म पानी में तौलिए को निचोड़ कर चेहरे को साफ कर लें।
  • इससे चेहरे पर होने वाले झाइयों से छुटकारा मिलता है।
  • इन सबके अलावा दाग-धब्बे और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी राहत मिलता है।

चेहरे में नई चमक और स्किन मुलायम रहता है।

4. कैस्टर ऑयल और दही

क्या आपको पता है दही सेहत और ब्यूटी का खजाना है। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल्स के गुण होते हैं। अगर हम प्रतिदिन दही खाते हैं, तो अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। दही को खा भी सकते हैं और अपनी स्किन पर लगा भी सकते हैं।

कैस्टर ऑयल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। यह फोड़े-फुंसी से चेहरे को निजात दिलाता है। इस तेल को ब्यूटी ऑयल के नाम से भी जानते हैं।

तो आइए जानते हैं दही और कैस्टर ऑयल किस तरह से चेहरे को फायदे पहुंच जाते हैं।

कैस्टर ऑयल और दही के फायदे और यूज

  • सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें।
  • फिर दही में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 15 मिनट तक मसाज करें।
  • फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसको इस्तेमाल करना तो आसान है ही, फायदे भी अनेक होते हैं।
  • अगर आपके चेहरे पर सनबर्न की समस्या है तो इसे जरूर ट्राई करें।
  • चेहरे में होने वाले झाइयों और बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। फेस को मुलायम, सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।

5. कच्चा दूध और बादाम का तेल

कच्चा दूध चेहरे पर नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। इसका उपयोग हम टोनर, फेस पैक आदि तरीकों से भी करते हैं। इसका यूज चेहरे को ना ज्यादा ऑयली बनाता है और ना ही ज्यादा रूखा। कच्चे दूध के गुणों के बारे में हमने हर किसी से सुना है पहले राजघराने में लोग दूध से स्नान किया करते थे। अब हम नहा नहीं सकते तो क्या हुआ इससे अपनी स्किन पर तो अप्लाई कर सकते हैं।

बादाम तेल में विटामिन पाया जाता है जो एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट भी है। इस के तेल से हमारे चेहरे को फायदे ही फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कच्चे दूध और बादाम का तेल चेहरे को किस तरह से फायदे पहुंच जाते हैं।

कच्चा दूध और बादाम का तेल के फायदे और यूज

  • कच्चे दूध में बदाम का तेल को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक मसाज करें और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • स्किन गहराई से साफ हो जाती हैं और गंदगी निकल जाती हैं।
  • ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या कम होती हैं और चेहरे में ग्लो आता है।
  • चेहरे में नमी का स्तर बना रहता है और रूखापन से निजात मिलता है।
  • दाग धब्बे भी कम होते हैं, चेहरे में लचीलापन आता है।

चेहरे की मसाज क्यों करनी चाहिए

हमें अपने चेहरे की मसाज क्यों करनी चाहिए या क्यों जरूरी है। यह सवाल काफी लोगों के मन में रहता है। मैं आपको बता दूं, चेहरे की मसाज करने से आप चेहरे से संबंधित काफी सारी परेशानियों से मुक्त हो सकते हैं। समय-समय पर या हफ्ते में दो से तीन बार फेस मसाज कर सकते हैं। इसके लिए आप कोई भी फेस ऑयल या मसाज क्रीम ले सकते हैं। अगर आपके फेस में रोम-छिद्र या ऑयली स्किन है तो तेल से मसाज करने से बचें।

चेहरे की मसाज करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं

  • चेहरे में जमी धूल, मिट्टी और गंदगी को साफ करना – प्रदूषण से डर कर हम अपने आप को घर में कैद तो नहीं कर सकते हैं। किसी भी कारण से बाहर आना जाना तो रहता ही है। चेहरे को चाहे कितना भी कवर कर लो धूल-मिट्टी तो चिपक ही जाते हैं। मसाज से चेहरे की गंदगी निकल जाती है और चेहरा साफ-सुथरा हो जाता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन (रक्त संचार) सही होना – चेहरे की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिसे फेस पर नेचुरल ग्लो आता है। जब आपके चेहरे का रक्त प्रवाह तेज होता है तो मुंहासे से भी छुटकारा मिलता है।
  • ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से छुटकारा – यह समस्या तो शायद हर किसी को रहता है। ब्लैकहेड्स से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। इससे परमानेंट छुटकारा तो नहीं मिलता, पर हां अगर चेहरे का केयर अच्छे से किया जाए और फेस मसाज को अपनी रूटीन में शामिल करते हैं तो उससे राहत जरूर मिलता है।
  • झुर्रियां और बढ़ती उम्र के असर को कम करें – आजकल हर किसी की जिंदगी इतनी आसान तो नहीं होती। तनाव, चिंता और समय से नींद न लेना इन जैसी समस्याओं से गिरे हुए रहना, जैसे एक आदत सी होती जा रही है। इन सभी के बाद भी हमें अपने लिए थोड़ा समय तो निकालना ही चाहिए। फेस मसाज तनाव की वजह से चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को कम करता है और उसे दोबारा आने से रोकता है। बढ़ती उम्र के असर को रोकता है चेहरे को सॉफ्ट मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • पिंपल्स और दाग धब्बे को होने से रोकना – जब आपका चेहरा क्लीन रहेगा तो पिंपल्स और दाग-धब्बे होने का चांस भी कम होगा। मतलब हम यह कह सकते हैं कि चेहरे की मसाज भी ब्यूटी प्रॉब्लम को कम करने का अच्छा उपाय है।
  • यंगर और जवां लुक – किसी की उम्र चाहे जितनी भी ढल जाए पर जवां लुक पाने की चाहत कभी कम नहीं होती। बढ़ती उम्र के वजह से हमारे चेहरे की स्किन, जो ढीली पड़ने लगती है उससे हम फेस मसाज के जरिए काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। इसकी समस्या अगर आपको बहुत ज्यादा है तो आप सप्ताह में तीन से चार बार चेहरे की मसाज कर सकती हैं।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.