हेल्दी और स्वादिष्ट खाना किसको पसन्द नहीं आता। हमारा भारतीय व्यंजन तो दूनिया के हर कोने में पसन्द किया जाता है। कुछ लोग तो खाना खाने शौकीन होने के साथ-साथ खाना बनाने का भी शौक रखते हैं। खाने का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लगता है। हमारे लिए जितना पानी जरूरी है, उतना ही अच्छा खाना भी। आज की दौड़ भरी ज़िन्दगी में खाना बनाना हर किसी के बस की बात नही होती। खास कर महिलाओं के लिए, जो घर और बाहर दोनो जगह काम करती हो। अगर खाना बनाने के साथ-साथ हमें बेसिक चीजों की जानकारी हो तो ये हमारे लिए और भी ज्यादा आसान हो जाता है। तो आज आपके लिए कुछ बेसिक टिप्स लाये हैं, जो आपको जल्दी और झटपट खाना बनाने में मदद कर सकता है।

खाना बनाने के 20 आसान टिप्स

  1. अगर आप नरम रोटी या पूरी बनाना चाहती है, तो आटे को गर्म पानी, दूध या फटे हुए दूध के पानी (छैना का पानी) से गूंद सकती है।
  2. लहसन को कुछ देर पानी में रख दे, इससे उसके छिलके निचोड़ने मे आसानी होगी। और हमारे नाखून पर भी ज्यादा जोर नहीं आएगा।
  3. पकौडे बनाते समय उसमे थोडा सुजी या चावल का आटा मिलाये, इससे पकौडे कुरकुरे बनेगे।
  4. चावल बनाते समय उसमे एक चम्मच घी मिला दे, इससे चावल मुलायम और स्वादिष्ट बनेगे। तथा आपस में चिपकेगें नहीं।
  5. दाल बनाते समय उसमे थोडा सा सरसों का तेल डाल दे। दाल जल्दी गल जाएगे।
  6. अचार को हमेशा कॉच की जार में रखे। यह जल्दी खराब नही होगा।
  7. खाना बनाने से पहले सारे सामग्री को निकालकर रख ले, खाना बनाने में आसानी होगी।
  8. एक बरतन मे पानी ले, उसमे पनीर डालकर फ्रिज मे रख दे। इससे पनीर ज्यादा दिन तक और ताजा रहेगा।
  9. अगर प्याज आपकी आखो मे लग रहा है, तो उसे कुछ देर पानी में रख दे। फिर काटे।
  10. अपने किचन में हमेशा तेज धार वाले चाकू रखे। ये तरीका आपको जल्दी खाना बनाने में मदद कर सकता है।
  11. जब सब्जी मे नमक ज्यादा हो जाए तो उसमे आटे का गोला बनाकर डाल दे। या आप चाहे तो उसमें दो चम्मच दूध को भी मिला सकते हैंं। यह अतिरिक्त नमक को सोख लेगा।
  12. हरी सब्जी बनाते समय तेल मे थोडी सी हल्दी मिलाये। सब्जी का रंग नही बदलेगा।
  13. आप कही दूर या टूर पर ले जाने के लिए पूरी बना रही हैं तो उसे पानी की जगह दूध से गूंदे। पूरी जल्दी खराब नही होगी।
  14. सब्जी और दाल बनाने में हल्का गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे व्यंंनज स्वादिष्ट और जल्दी बनता है।
  15. आप लहसुन का पेस्ट बनाकर उसे कांच की जार में स्टोर कर के फ्रिज में 4 से 5 दिन के लिए रख सकती हैं।पर ध्यान रखें कि पेस्ट बनाते समय उसमें पानी का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
  16. जब आपको सूजी का हलवा बनाना हो तो उसमें दो चम्मच बेसन मिला दें। इससे हलवा स्वादिष्ट बनेगा और कलर भी अच्छा आएगा।
  17. प्याज को जल्दी सुनहरा करने के लिए उसमें बेकिंग सोडा या चीनी मिला दे। इससे प्याज जल्दी ब्राउन हो जाएगा।
  18. कई बार भिंडी बनाते समय वह आपस में चिपकने लगते हैं। इसके लिए आप उसमें नींबू के कुछ भी बूंदे या आमचूर पाउडर मिला दे। इससे आपकी भिंडी स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनेगी। भिंडी आपस में चिपकेगे भी नहीं।
  19. आप पकौड़े के घोल में नमक डालकर उसे रखने की गलती ना करें। इससे आपके पकोड़े कुरकुरे नहीं बनेंगे। इसलिए जब आपको पकोड़े बनाने हो उसी समय घोल में नमक डालें।
  20. याद रखे हमेशा अपने किचन के प्लेटफार्म, फर्श और सिंक को साफ सुथरा बनाए रखे। इसे गंदगी और बिमारी नही आती हैं।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.