स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। अक्सर देखा गया है, कि यह समस्या महिलाओं को डिलीवरी के बाद या अचानक वजन कम करने के कारण हो जाती है। मार्केट में कई सारे लोशन और क्रीम उपलब्ध है जो, स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का दवा करके भी कभी-कभी नाकाम हो जाते हैं।

आज आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप कुछ ही हफ्तों में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। वो भी नेचुरल तरीकों से। इस पोस्ट में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के साथ-साथ आपको स्ट्रेच मार्क्स को होने से रोकने के लिए कुछ घरेलू टिप्स के बारे में भी बताएंगे।

आपको सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि आखिर ये स्टेच मार्क्स होता क्या है।

स्ट्रेच मार्क्स क्या होता है

स्ट्रेच मार्क्स शरीर की ऊपरी सतह पर उभरी हुई रेखा की तरह होता है। ये भूरा या हल्का लाल हो सकता है। ये समस्या से डिलीवरी के बाद या अचानक वजन कम होने की वजह से हो सकती है। अचानक से वजन बढ़ने के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या उत्पन्न होती है।

जब हमारी त्वचा अचानक से खींचाव का सामना करती है तब स्ट्रेच मार्क्स की समस्या आती है। या कह सकते हैं कि त्वचा के सेल्स के बीच दरार या खींचाव बढ़ जाता है। जिससे स्किन पर एक चिन्ह उभर आती है। जिसे हम स्ट्रेच मार्क्स के नाम से जानते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स बॉडी के किन-किन हिस्से पर हो सकते हैं

अक्सर देखा जाए तो, स्ट्रेच मार्क्स बॉडी के कुछ इन हिस्सों पर उभर आते हैं।

  • कमर
  • पेट के निचले हिस्सों में
  • जांघ
  • पीठ
  • स्तन
  • घुटने के पीछे के साइड

स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के घरेलू उपाय

  1. एलोवेरा – ताजे एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले अपने स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक मसाज करें। रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह पानी से साफ कर लें। ऐसा रोज करें। इसे त्वचा में नमी बनी रहेगी और स्ट्रेच मार्क्स कुछ दिनों में ही कम होने लगेगा।
  2. कैस्टर ऑयल – कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदे लेकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मालिश करें। ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करें। सोने से पहले इस्तेमाल जरूर करें और पूरी रात ऐसे छोड़ दें।
  3. नारियल तेल और विटामिन ई – नारियल तेल की कुछ बूंदों में 2 से 4 विटामिन ई कैप्सूल मिला लें। इसे निशान वाले जगह पर मसाज करें। दिन में कम से कम 2 बार और रात में सोने से पहले जरूर यूज़ करें।
  4. नींबू और आलू का रस – नींबू और आलू के रस को मिक्स करके लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें। आप चाहे तो नींबू या आलू के टुकड़ों को स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर रब करे। इससे भी आपको लाभ मिलेगा। नींबू में एसिड होने के कारण यह स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करेगा और आलू त्वचा में कसाव लाएगा।
  5. चीनी और कॉफी – चीनी और कॉफी में नींबू का रस मिक्स करके इसे मार्क्स वाले एरिया को स्क्रब करें। इससे त्वचा की ऊपरी परत निकल जाएगी और तेजी से नई त्वचा आने शुरू हो जाएंगी। जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्का होने लगेगा। 
  6. जोजोबा ऑयल – जोजोबा ऑयल त्वचा को मॉसचराइज करता है। इसमे हीलिंग के गुण होते हैं जो निशान को जल्द भरने का काम करते हैं। इसकी कुछ बूंदे लेकर निशान पर मसाज करें।
  7. बदाम का तेल – बदाम का तेल में नींबू का ऐंसेशियल अॉयल मिलाकर निशान वाली जगह पर मालिश करें। बदाम तेल में विटामिन ई पाया जाता है। जो कि त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में काफी असरदार होता है। इससे आपको स्ट्रेच मार्क्स से जल्द आराम मिल सकता है।
  8. अंडे का सफेद भाग – अंडे की सफेदी में जैतून तेल की कुछ बूंदे मिलाकर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। ऐसा रोज करें। अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह स्ट्रेच मार्क्स कम करके उसे खत्म करते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स रोकने के घरेलू टिप्स

अभी आपने ऊपर में जाना कि स्ट्रेच मार्क्स हो जाने के बाद क्या करें। अब आपको बताएंगे स्ट्रेच मार्क्स होने से कैसे रोके। कुछ टिप्स के जरिए हम इसे होने से रोक सकते हैं।

  1. ऑयल मसाज – अगर आप प्रेग्नेंट है तो प्रेगनेंसी के दूसरे या तीसरे महीने से ही अपने पेट और स्तन के हिस्से पर तेल से मालिश करना शुरू कर दें। बदाम का तेल, नारियल का तेल, जैतून का तेल ले सकती हैं।
  2. पैष्टिक भोजन – अपने आहार में प्रोटीन, विटामिन, जिंक शामिल करें। हमेशा पौष्टिक भोजन करें, इससे आपकी त्वचा को पोषण मिलता है और नई सेल्स बनने में मदद मिलती है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होगी।
  3. फल और हरी सब्जी – हरी सब्जी, फल और सूखे मेवे को नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल करें, क्योंकि त्वचा या स्किन हेल्दी रहेंगे तभी तो उससे जुड़ी समस्या भी दूर रहेगी।
  4. खुद को हमेशा हाइड्रेट रखें – खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है मतलब बॉडी में नमी की मात्रा मेंटेन रखना। इसके लिए आप एक दिन में कम से कम 6 से 7 गिलास पानी जरूर पीएं।
  5. व्यायाम है जरूरी – नियमित रूप से एक्सरसाइज करके भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं‌। इससे आपकी वजन भी कम होगी और शरीर में लचीलापन भी आऐगा।

ये सलाह आपको केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। अगर आपको कोई समस्या गंभीर रूप से हैं तो, आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.