क्या आप भी अपने दुबले-पतले शरीर की वजह से परेशान हैं तो, आइए जानते हैं उन घरेलू उपाय के बारे में जिनसे आप अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।

जिस तरह आवश्यकता से अधिक मोटे होने पर हमें अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उसी प्रकार अत्यधिक दुबले-पतले होने पर भी हमें बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। दुबले-पतले होना लड़के और लड़कियों दोनों के लिए समस्या का कारण बन सकता है।

दुबले-पतले होने से बीमारियों का सामना तो करना ही पड़ता है, साथ ही पर्सनालिटी पर भी काफी असर पड़ता है। लोगों को हर जगह अपनी पर्सनालिटी को लेकर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

मोटे होने और वजन बढ़ाने वाली कई सारी दवाइयां मार्केट में आसानी से मिल जाती है लेकिन इसका असर सिर्फ तब तक रहेगा, जब तक आप इस दवाइयों का सेवन करेंगे‌। आज हम आपको तुरंत मोटा होने के उपाय या वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय बताएंगे। जिसे अपनाकर आप अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

सबसे पहले यह जानते हैं कि वजन न बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं।

वजन न बढ़ने के कारण

  1. पाचन तंत्र का सही ढंग से कामना करना : वजन कम या दुबले-पतले होने का यह भी एक समस्या हो सकती है। अगर हमारा पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है, तो हम जो भी खाते हैं उसका लाभ हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है।
  2. थायराइड का होना : थायराइड एक ऐसी बीमारी है जो महिला या पुरुष किसी को भी हो सकती है। धीरे-धीरे हमारा शरीर इसकी चपेट में आ जाता है। इसलिए सही समय पर इसका इलाज जरूर करवाएं।
  3. मेटाबॉलिज्म का कम होना : कई लोगों को लगता है कि इसके चलते हमें सिर्फ मोटापे का सामना करना पड़ सकता है। जी नहीं, मेटाबॉलिज्म कम होने पर हमें वजन का कम होना जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। इसलिए अपने मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखें।
  4. मधुमेह या डायबिटीज होना : मधुमेह में एक घातक बीमारी है यह बात तो किसी से भी छुपी नहीं है। यह अपने साथ अनेकों बीमारियों को लाती है जिसमें से एक है, वजन का कम होना इसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  5. पेट में कीड़े की समस्या : वजन कम होने का कारण आपके पेट में कीड़ों की समस्या हो सकता है। एक बार आप इस समस्या को भी जांच लें।
  6. बॉडी में खून की कमी होना : शरीर में जब खून की कमी का संकेत मिले तो, आप इसे किसी भी कीमत पर अनदेखा ना करें। यह बीमारी आप को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
  7. शारीरिक और मानसिक तनाव में रहना : मानसिक और शारीरिक तनाव किसी के लिए भी खातरनाक साबित हो सकता है। अक्सर इस तनाव से ग्रसित लोग धीरे-धीरे कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जिसमें से एक है, वजन का कम होना।
  8. असमय खाना खाना या भूख न लगना : जब हमें भूख ना लगे तो, समझ जाना चाहिए कि हमारे बॉडी में कोई अंदरूनी दिक्कत है या कई बार ऐसा होता है कि लोग काम या ऑफिस के चक्कर में असमय खाना खाने की आदत बना लेते हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है। इससे धीरे-धीरे हम वजन घटने जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं।
  9. पौष्टिकता से भरपूर खानपान का सेवन न करना : कई बार ऐसा भी होता है कि हम भोजन तो करते हैं पर कहीं ना कहीं हम पौष्टिक भोजन से वंचित रह जाते हैं। इसलिए भोजन करने के साथ यह भी ध्यान रखें, कि आपका भोजन पौष्टिकता से भरपूर हो।
  10. हार्मोन का असंतुलित होना : वजन न बढ़ने का कारण हार्मोन का सही ढंग से काम न करना ये भी शायद हो सकता है। इसलिए जब आप वजन बढ़ाने के बारे में सोचें, तो हार्मोन लेवल कर जांच जरूर करवा लें।

वजन बढ़ाने या मोटे होने के लिए क्या खाएं

कई बार लोग सोचते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं। जिससे हमारा वजन बढ़े भी साथ ही शरीर को कोई भी नुकसान ना हो। तो आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही डाइट के बारे में जिससे आप घर पर रहकर और इसका सेवन कर अपने वजन को बढ़ा सकते हैं।

  1. घी: वजन बढ़ाने में ये नुस्खा काफी असरदार साबित हो सकता है। इसमें कैलरी और सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा पाई जाती है। आप इसे खाने में या चीनी के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
  2. बीन्स: बीन्स न सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्कि शरीर में पौष्टिकता की कमी को भी दूर करता है। इसमें कैलरी की मात्रा पाई जाती है। इसको आप सब्जी या सैलिड किसी भी रूप में खा सकते हैं। इसमें कैलरी के अलावा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भी मात्रा पाई जाती है।
  3. अखरोट और शहद: शहद और अखरोट का सेवन करके वजन तेजी से बढ़ा सकते हैं। यह पतले लोगों को मोटा करने का असरदार उपाय हो सकता है।
  4. किशमिश और अंजीर: आप किशमिश का रोजाना सेवन करते हैं, तो आपको वजन बढ़ाने में काफी हेल्प मिलेगी। अंजीर और किशमिश को रात भर भिगोने के बाद सुबह इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे भी आपको काफी मदद मिल सकती है।
  5. दूध और शहद: ये तो सभी जानते हैं कि शहद वजन कम करता है पर क्या, आपको पता है इससे हम अपने वजन को बढ़ा भी सकते हैं। रोजाना सोने से पहले या नाश्ते में शहद और दूध का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
  6. आलू: आलू को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। जिन लोगों का वजन बहुत कम होता है। उन्हें इससे लाभ मिलता है क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट और शुगर होता है जो कि वजन बढ़ाने में मददगार हो सकता है।
  7. केला: केला वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। केले में कैलरी की मात्रा अधिक होती है। हमें केले का रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे वजन तो बढ़ता ही है साथ ही शरीर को जल्द एनर्जी मिलती है। आप चाहे तो केले को खा सकते हैं या केले का शेक बना कर पी सकते हैं।
  8. खजूर: खजूर को दूध में उबालकर सेवन करें या उसे चबाकर खाएं। इससे भी आपके वजन को बढ़ने में मदद मिलेगी।
  9. पीनट बटर या मूंगफली का बटर: इसमें कैलरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक पाई जाती है। यह वजन बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
  10. काले चने और गुड़: आप काले चने को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर नाश्ते में आप इसे गुड़ के साथ सेवन करें‌। इससे वजन तो बढ़ेगा ही, साथ ही बॉडी में एनर्जी भी रहेगी।
  11. मुलेठी: वजन बढ़ाने में मुलेठी काफी कारगर हैं। आप इसका भी सेवन कर सकते हैं।
  12. सोयाबीन: सोयाबीन में प्रोटीन पाया जाता है जो आपकी वजन बढ़ने की समस्या को हल कर सकता है।
  13. काले चने, मूंगफली और किशमिश: मूंगफली, काले चने और किशमिश रात भर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर खाएं, इसे तेजी से वजन बढ़ता है।

इन सभी के आलावा

  • रोज फल का सेवन जरूर करें और तनाव से दूर रहे हैं।
  • हरी सब्जियां, दही, छाछ और पनीर का सेवन करें।
  • अगर आप वेजिटेरियन है तो सब्जी और फल का सेवन करें। इसके अलावा आप नॉन-वेजिटेरियन है, तो रेड मीट, चिकन और अंडे का सेवन कर सकते हैं।
  • प्रतिदिन योगासन करें। इससे सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं, वजन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कुछ आदतें, जो आपको वजन बढ़ाने और स्वस्थ रहने हेतु बदलनी चाहिए

कुछ आदतों को ना कहें

  • धूम्रपान, शराब आदि का सेवन से बचें। ये आपके शरीर को खोखला कर सकते हैं।
  • जंक फूड, तली-भूनी और बाहर की चीजें को खाने से परहेज करें।
  • खाना खाते समय टैब, लैपटॉप, मोबाइल आदि से दूरी बनाए रखें।
  • मार्केट में बहुत सारे सप्लीमेंट आते हैं। इसे यूज करने से पहले डॉक्टर से सुझाव जरूर लें।
  • खाना खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पीने से बचें। इससे आपकी पाचन क्रिया की गति धीमी हो सकती है इसलिए खाना खाने से 45 या 30 मिनट पहले या बाद में पानी पीने की कोशिश करें।

अगर आपको हमारा यह सुझाव अच्छा लगा हो तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें। हेल्थ, ब्यूटी और फैशन से जुड़ी जानकारियों के लिए बने रहिए, एंजेलिक प्रिया के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.